Shiv Puran: ये संकेत बताते हैं कि आपका मृत्यु का समय है करीब

punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2020 - 03:42 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
शिव पुराण में शिव जी को प्रसन्न करने से लेकर उनसे जुड़े कई रहस्य तक पढ़ने को मिलते हैं। इतना ही नहीं इसमें ऐसे भी कुछ तथ्य के बारे में जानने को मिलता है। जी हां, आप में से बहुत से लोग हैं जो उस बात पर विश्वास नही करेंगे या जिन्हें इस बारे में पता नहीं होगा। तो श्रावण के इस पावन माह में चलिए हम आपको शिवपुराण में बताए गए कुछ ऐसे तथ्यों के बारे में जानकारी देते हैं, जो शायद हर किसी के जानने बेहद ज़रूरी है। दरअसल शिव पुराण में मृत्यु से जुड़े कुछ संकेत मिलते हैं जो मृत्यु से जुड़े संकेत देते हैं। इसमें किए वर्णन के अनुसार मृत्यु आने से पहले व्यक्ति को जब ये संकेत मिलते हैं, तो असल में व्यक्ति को आभास दिलवाते हैं कि मृत्यु निकट हैं। 
PunjabKesari, Sawan 2020, सावन, सावन 2020, Sawan, Shiv Puran, शिव पुराण, Shiv Purana Gyan, Niti Shastra, Hindu Shastra, Hindu Religion, Punjab Kesari, Dharm, Niti Gyan In Hindi, Shiv ji, Lord Shiva, भोलेनाथ
तो आइए विस्तारपूर्वक जानें हैं इन संकेतों के बारे में-
अगर किसी व्यक्ति के सिर के ऊपर गिद्ध, कौआ या कबूतर आकर बैठ जाए है या गिद्ध और कौवे किसी को घेर लेते हैं। तो इसका मतलब ये होता है कि उस व्यक्ति की मृत्यु होने वाली है। इसके अलावा अगर किसी का शरीर सफ़ेद या पीला पड़ जाए और शरीर पर लाल निशान पड़ जाएं तो इसका भी ये मतलब होता है कि आपकी मृत्यु निकट का समय समीप है। 

इसके अलावा जब शरीर के अंग फड़कने लगे तो शिवपुराण में इसका भी मतलब बताया गया है। अगर किसी मनुष्य का बायां हाथ लगातार कम लगभग काफी समय से फड़कता रहें, उपचार के बाद भी ठीक न हो, शिवपुराण में इसे भी मृत्यु के पास होने का संकेत बताया गया है। 
Sawan 2020, सावन, सावन 2020, Sawan, Shiv Puran, शिव पुराण, Shiv Purana Gyan, Niti Shastra, Hindu Shastra, Hindu Religion, Punjab Kesari, Dharm, Niti Gyan In Hindi, Shiv ji, Lord Shiva, भोलेनाथ
इसके अलावा शिवपुराण में कहा गया है कि जब व्यक्ति को अग्नि का प्रकाश ठीक से दिखाई देना बंद हो जाए, उसे चारों तरफ़ केवल काला अंधकार दिखाई देने लगे तो इन हालातों में व्यक्ति की मृत्यु का समय निकट है, ऐसा माना जाता है। 

अगर किसी व्यक्ति को जल, तेल या आइने में अपनी प्रतिबिंब दिखाई देना बंद हो जाए, तो ये भी जल्दी ही मृत्यु होने वाली है इस ओर संकेत होता है।  
Sawan 2020, सावन, सावन 2020, Sawan, Shiv Puran, शिव पुराण, Shiv Purana Gyan, Niti Shastra, Hindu Shastra, Hindu Religion, Punjab Kesari, Dharm, Niti Gyan In Hindi, Shiv ji, Lord Shiva, भोलेनाथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News