शिव जी को बहुत प्रिय हैं 3 राशि के लोग, बसते हैं उनकी तीसरी आंख में

Monday, May 18, 2020 - 07:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

भगवान शिवशंकर का एक नाम भोलेनाथ भी है। इसी नाम के अनुसार भगवान भोलेनाथ अपने सभी भक्तों पर खूब कृपा बरसाते हैं। भक्तों में भगवान शिव के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की इच्छा रहती है। इतना ही नहीं शिवभक्त हर उस तरीके के बारे में जानना चाहते हैं, जिससे वह भगवान शिव को प्रसन्न कर सकें। यह भी सच है कि शिव जी अपने भक्तों से बेहद जल्द प्रसन्न हो जाते हैं या फिर सीधे शब्दों में कहें तो शिव जी अपने भक्तों की सच्ची आस्था और भावना ही देखते हैं, जो भी भक्त सच्चे मन से शिव जी की आराधना करता है उसका भला जरूर होता है।
 

लेकिन ज्योतिषाचार्यों की ऐसी भी राय है कि 12 राशियों में से कुछ चुनिंदा राशियां ऐसी भी हैं, जो भगवान शिव को अति प्रिय हैं। आज हम आपको ऐसी तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भगवान शिव की तीसरी आंख में बसी होती हैं। यानि कि भगवान शिव इन राशि वाले जातकों पर अपनी असीम कृपा बरसाते हैं।
 

मेष
इनमें सबसे पहला नाम आता है मेष राशि वाले जातकों का, जिन्हें भगवान शिव की सबसे प्रिय राशि माना गया है। इन राशि वाले जातकों पर शिव जी की खास कृपा दृष्टि बनी रहती है। यही कारण है कि भगवान शिव की कृपा से इनको व्यापार में भी खूब लाभ होता है। इसके अलावा जो जातक नौकरी की तलाश करते हैं उनको आसानी से नौकरी भी मिल जाती है।

मकर
अब बात करते हैं दूसरे नम्बर वाले राशि मकर की। इनके ऊपर भी भगवान शिव जी की असीम कृपा बनी रहती है। बता दें कि आपके परिवार में चल रही मुसीबतें अब समाप्त हो जाएंगी। यानी कि अब आपके परिवार में खुशियों का माहौल होगा। इसके साथ ही आपको धन लाभ होने के भी पूरे आसार हैं। बहरहाल आने वाला समय आपके लिए काफी भाग्यशाली साबित होगा।

कुंभ
अब बारी आती है कुंभ राशि की जहां एक तरफ इन जातकों को उनके दोस्तों और परिवार का साथ मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ आपको अचानक धन की प्राप्ति भी होगी यानी अगर हम सीधे शब्दों में कहें तो शिव जी की कृपा से आपको पैसा और परिवार दोनों का सुख मिलेगा। इसके साथ ही आपके घर का वातावरण भी खुशनुमा रहेगा। शिव जी की कृपा से आपको कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है।
 

Niyati Bhandari

Advertising