Shimla: सुरक्षा कर्मियों का आरोप, मेडिकल कॉलेज में जय हिंद बोलने से रोका जा रहा

Wednesday, Feb 08, 2023 - 09:52 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

शिमला (ब्यूरो): इंदिरा गांधी मैडीकल कालेज (आई.जी.एम.सी.) प्रबंधन व आई.जी.एम.सी. सुरक्षा कर्मचारियों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। आई.जी.एम.सी. सुरक्षा कर्मचारियों ने अस्पताल एम.एस. पर आरोप लगाए कि उन्होंने सुरक्षा कर्मियों के ‘जय हिंद’ बोलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

अस्पताल के एम.एस. राहुल राव ने सुरक्षा कर्मियों को ‘जय हिंद’ न बोलने की हिदायत दी है जिस पर सुरक्षाकर्मी भड़क गए हैं और उन्होंने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। साथ ही उन्होंने एम.एस. पर तानाशाही तरीके से काम करने के आरोप लगाए।   

उधर, एम.एस. डा. राहुल राव ने इस तरह के किसी भी आदेश अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी करने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मियों को कहा गया है कि वे अस्पताल में व्यवस्था देखें, न कि अधिकारियों के आगे-पीछे घूमें।

Niyati Bhandari

Advertising