शवयात्रा देखकर करें ऐसा काम, पूर्ण होगी हर मनोकामना

Friday, Dec 30, 2016 - 02:37 PM (IST)

जन्म अौर मृत्यु अटल सत्य है जिसे टाला नहीं जा सकता। जिसने जन्म लिया उसकी मृत्यु निश्चित है। जीव-जंतु, मनुष्य हर किसी की एक न एक दिन मृत्यु होनी है। लेकिन कहा जाता है कि शवयात्रा को देखने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण हो सकती है। शवयात्रा को देखने से जहां मृत व्यक्ति की आत्मा को शांति मिलती है वहीं प्रार्थना करने वाले की भी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। शवयात्रा देखकर करें ऐसा काम-

 

* शवयात्रा को देखकर प्रणाम व शिव शिव का उच्चारण करना चाहिए। माना जाता है कि मृतक प्रणाम करने वाले व्यक्ति के सभी कष्टों, दुखों अौर अशुभ लक्षणों को अपने साथ ले जाता है। इस नियम से जहां व्यक्ति को लाभ होता है वहीं मृत आत्मा को शांति भी मिलती है।

 

* शवयात्रा देखकर थोड़ी देर रुक कर हमें मृत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करनी चाहिए। इससे मृत आत्मा को शांति मिलती है। 

 

* ज्योतिष के अनुसार शवयात्रा देखना शुभ होता है। माना जाता है कि शव यात्रा देखने से व्यक्ति के रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाते हैंं अौर जीवन के दुखों से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही व्यक्ति की हर मनोकामना भी पूर्ण होती है। 

 

* पुराणों में कहा गया है कि ब्राह्मण की अर्थी उठाने वाले को हर कदम पर एक यज्ञ के बराबर पुण्य प्राप्त होता है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार यदि किसी ब्राह्मण की अर्थी अपने स्वार्थ अौर पैसों के लिए उठाई जाए तो वह व्यक्ति दस दिनों तक अशुद्ध रहता है। 
 

Advertising