Shastra Gyan: कभी न अपनाएं ये अवगुण वरना...

punjabkesari.in Friday, Sep 17, 2021 - 06:15 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सफल होना किसका सपना नहीं होता? जी हां, इस दुनिया का हर व्यक्ति सफल होना चाहिए। पर क्या इसके लिए केवल परिश्रम ही जरूरी है? जी नहीं, महान विद्वानों का भी मानना है कि मेहनत अगर सही दिशा में न हो तो मेहनत का परिणाम कभी अच्छा नहीं होता। तो वहीं धार्मिक शास्त्रों में कहा गया है कि सफलता पाने के लिए व्यक्ति को अपने जीवन में कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। गीता में श्री कृष्ण कहते हैं बिना संघर्ष और परिश्रम से प्राप्त सफलता अधिक दिनों तक कायम नहीं रहती है। इसका रंग उतर जाता है. लेकिन जब वो ही सफलता कठोर परिश्रम से प्राप्त होती हैं तो उसका असर जीवन भर रहता है। इसलिए सफलता के लिए परिश्रम से कभी नहीं घबराना चाहिए। इसके अलावा व्यक्ति को किन बातों का ख्याल रखना चाहिए, किन बातों को नजरअंदाज़ करना चाहिए, आइए जानते हैं। 

श्रीकृष्ण के अनुसा रसफलता उसी व्यक्ति को मिलती है जो नेकी के रास्ते पर चलकर अपने लक्ष्यों की प्राप्ति करता है, श्रेष्ठ गुणों को अपनाता है, हर चुनौती का डटकर काम करता है, लक्ष्य चाहे जितना बड़ा उसका हिम्मत से सामना करता है, चुनौतियों, बाधाओं, संकटों और परेशानियों से घबराता नहीं है। 

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार श्री कृष्ण कहते हैं कि व्यक्ति को प्रतिदिन व्यक्ति को एक अच्छा कार्य करना चाहिए। ऐसा करने से जहां एक तरफ मन को शांति प्राप्ति होती है, वहीं दूसरी ओर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होती है। इतना ही नहीं इससे व्यक्ति के मन में आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। और सफलता प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास का होना सबसे अनिवार्य है। 

सफलता प्राप्त करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने मन में सहयोगी की भावना रखना चाहिए। मगर अक्सर लोग आज कल किसी की मदद करने से हिचकिचाते हैं। मगर ऐसा नहीं करना चाहिए। अगर आसपास किसी को सहायता या सहयोग की आवश्यकता पड़े तो इसके लिए सदैव तैयार रहना चाहिए। 

इसके अतिरिक्त सफलता पाने के लिए व्यक्ति को घर से निकलते समय मन में ये ठानना चाहिए कि क्रोध, अहंकार, झूठ और निंदा से दूर रहना है। चाहे परिस्थिति कैसी भी हो इन अवगुणों को नहीं अपनाना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News