Shardiya Navratri: साल 2025 की शारदीय नवरात्रि लाएगी इन 4 राशियों के लिए खुशियों की बहार
punjabkesari.in Thursday, Sep 18, 2025 - 07:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Shardiya Navratri: शारदीय नवरात्रि हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है जो मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना के लिए समर्पित है। यह पर्व जीवन में सकारात्मक बदलाव, आध्यात्मिक उन्नति और समृद्धि लेकर आता है। साल 2025 की शारदीय नवरात्रि का खास प्रभाव कुछ खास राशियों पर गहरा प्रभाव डालने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार चार राशियों के लिए यह नवरात्रि खुशियों और अवसरों की बहार लेकर आएगी।
इन 4 राशियों के लिए विशेष शुभ संकेत
मेष राशि
2025 की नवरात्रि मेष राशि वालों के लिए नए अवसरों और सफलता के द्वार खोलेगी। नौकरी या व्यापार में नई परियोजनाएं हाथ लगेंगी, जो आर्थिक रूप से मजबूती देंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा, विशेषकर मानसिक तनाव कम होगा। परिवार और मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे।
उपाय: नवरात्रि में मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की आराधना करें, इससे आत्मविश्वास और शक्ति मिलेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह नवरात्रि संतान सुख, नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में लाभ लेकर आएगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा लोग पदोन्नति या नए अवसरों के योग में रहेंगे। पैसों का स्थिर प्रवाह रहेगा लेकिन खर्चों में संयम रखना आवश्यक है। पारिवारिक सुख और सहयोग मिलेगा।
उपाय: मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नवरात्रि का यह पर्व परिवर्तन और नई ऊर्जा लेकर आएगा। इस दौरान नए निवेश लाभदायक साबित होंगे। पुराने विवाद खत्म होंगे। पुराने रोगों से राहत मिलेगी, जीवनशैली में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में यदि कोई दिक्कत चल रही थी तो सुधार आएगा।
उपाय: मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की आराधना करें। भय और बाधाओं से मुक्ति मिलेगी।
मीन राशि
मीन राशि के लिए नवरात्रि का यह पर्व आर्थिक लाभ और आध्यात्मिक उन्नति का समय होगा। इस दौरान निवेश लाभदायक होगा, धन लाभ के योग बनेंगे। आध्यात्मिक साधना में रुचि बढ़ेगी, मन शांत और प्रसन्न रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें इन नौ दिनों के दौरान प्रमोशन मिलने की सम्भावना है।
उपाय: मां दुर्गा के कूष्माण्डा स्वरूप की पूजा करें। समृद्धि और उन्नति का आशीर्वाद मिलेगा।
मां दुर्गा को शक्ति और साहस की देवी माना जाता है। वे हर संकट में अपनी भक्तों की रक्षा करती हैं और उन्हें आशीर्वाद देती हैं। जो जातक इन नौ दिनों में माँ दुर्गा की भक्ति और उपासना करते हैं, उनके जीवन में अंधकार दूर होता है और उजाला फैलता है।