Shardiya navratri: नवरात्रि के दौरान किसी भी दिन करें ये उपाय, लौट आएगा खोया हुआ सुख-चैन

Monday, Oct 16, 2023 - 07:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shardiya navratri: वर्ष 2023 में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। मां दुर्गा के भक्त पूरे श्रद्धा भाव के साथ उनको खुश करने में लगे हुए हैं। अपनी हर मनोकामना को पूर्ण करने के लिए नवरात्रि के दिन बहुत ही शुभ होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में हर मनोकामना को पूर्ण करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। जिन्हें करने से हर रूठी हुई खुशी वापिस लौट कर आ जाती है। आज इस आर्टिकल में आपको बताएंगे, कुछ खास उपाय जिन्हें करने से मनोकामना तो पूर्ण हो ही जाती है साथ में जाने-अनजाने में हुए पापों से भी मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं जीवन को पाप रहित बनाने के लिए राशि अनुसार कौन से उपाय करने चाहिए-



Do these measures according to your zodiac sign राशि अनुसार करें ये उपाय
मेष राशि: मेष राशि के जातकों को नवरात्रि के दौरान सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इस उपाय को करने से मकान, जमीन और वाहन का सुख प्राप्त होता है।

वृष राशि: वृष राशि के जातकों को सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से मां की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहती है और आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलता है।

मिथुन राशि: अपनी हर तरह की मनोकामना को पूर्ण करने के लिए नवरात्रि के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। इस उपाय को करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और हर तरह का ऐशो-आराम प्राप्त होता है।

कर्क राशि: नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के साथ भगवान शिव की भी उपासना करें। दोनों की साथ में पूजा करने से साहस और पराक्रम बना रहता है।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातक इन 9 दिनों के दौरान देवी सहस्रनाम का पाठ करें। इसका पाठ करने से करियर में कभी भी असफलता का मुंह नहीं देखना पड़ता।



कन्या राशि: नवरात्रि के इन पावन दिनों के दौरान दुर्गा सप्तशती और अरण्यकाण्ड का पाठ करना शुभ होता है। ऐसा करने से जीवन में चल रहे हर तरह के कलेश से मुक्ति मिलती है।

तुला राशि: तुला राशि के जातकों को सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करना चाहिए। इसका पाठ करने से जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि देखने को मिलती है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातक दुर्गा सप्तशती या फिर रामचरितमानस का पाठ कर सकते हैं। ऐसा करने से मानसिक सुख की अनुभूति मिलती है और आपका शरीर हमेशा रोग मुक्त रहता है।

धनु राशि: दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से धनु राशि के जातकों को धन के साथ-साथ मान-सम्मान भी मिलता है।

मकर राशि: मकर राशि के जातक मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें। ऐसा करने से मां दुर्गा आपके सारे अटके हुए काम पूरे कर देती हैं।

कुम्भ राशि: कुम्भ राशि के जातकों को मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इसी के साथ ज्यादा जल्दी फल प्राप्त करने के लिए राम रक्षा स्तोत्र का भी पाठ कर सकते हैं। ऐसा करने से भय और शत्रुओं से मुक्ति मिलती है।

मीन राशि: मां दुर्गा को मिठाई का भोग लगाएं। इसके अलावा ॐ ऐं हीं क्लीम चामुंडायै विच्चे मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से सुख-समृद्धि के साथ-साथ मां भी आपके घर पधारती हैं।

Special note स्पेशल नोट: इन उपायों को नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान किसी भी दिन किया जा सकता है।

 

 

 

Niyati Bhandari

Advertising