Sharad Purnima: आज शरद पूर्णिमा पर लगेगा चांद में दाग, पढ़ें Full Information

punjabkesari.in Saturday, Oct 28, 2023 - 06:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sharad Purnima: साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण बहुत खास माना जा रहा है क्योंकि ये भारत में भी दिखाई देगा। इसका सूतक काल भी मान्य होगा, खास बात ये है कि ये चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा पर लग रहा है। शास्त्रों में शरद पूर्णिमा के दिन खीर बनाने और खाने का महत्व है। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात अमृत की वर्षा होती है। इस वजह से खुले आसमान में खीर रखी जाती है ताकि उसमें अमृत के गुण आ जाएं लेकिन इस बार शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का साया रहेगा, ऐसे में खीर को चांदनी के नीचे रखें या नहीं ?

Last lunar eclipse of the year 2023 साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 2023
इस साल शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण देर रात 1 बजकर 6 ए.एम पर लगेगा और चंद्र ग्रहण का समापन 29 अक्टूबर को 02 बजकर 22 ए.एम पर होगा। इसका सूतक काल 28 अक्टूबर को दोपहर 02:52 बजे से लग जाएगा। सूतक काल में पूजा और ज्योतिष उपाय नहीं किए जा सकते हैं।

Chand and Lakshmi puja auspicious time on Sharad Purnima शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा और लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त
शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण का सूतक काल दोपहर 02:52 बजे से लग रहा है, ऐसे में रात के समय न तो लक्ष्मी पूजा होगी और न चंद्रमा को अर्घ्य दे पाएंगे। इस स्थिति में ज्योतिषाचार्य पंडित सुधांशु तिवारी का कहना है कि आप शरद पूर्णिमा पर लक्ष्मी पूजा और चंद्रमा पूजन या तो सूतक काल से पूर्व करें या फिर चंद्र ग्रहण के समापन के बाद करें।

PunjabKesari

हालांकि ग्रहण के बाद चंद्रमा और लक्ष्मी पूजा करना सही रहेगा। रात्रि में आपको शरद पूर्णिमा का चंद्रमा प्राप्त हो जाएगा। इसके अलावा शरद पूर्णिमा पर रात्रि के समय में माता लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और पूछती हैं कि कौन जाग रहा है इसलिए इसे कोजागरी पूर्णिमा कहते हैं। इस बार आप शरद पूर्णिमा पर लक्ष्मी पूजा चंद्र ग्रहण के बाद करें। उस समय में ही शरद पूर्णिमा के ज्योतिष उपाय भी कर लें।

When is Sharad Purnima till when कब से कब तक है शरद पूर्णिमा
पंचांग के अनुसार शरद पूर्णिमा की तिथि 28 अक्टूबर को 4 बजकर 17 ए.एम पर शुरू होगी और यह 29 अक्टूबर को 1 बजकर 53 ए.एम तक रहेगी। शरद पूर्णिमा को शाम 05 बजकर 20 मिनट पर चंद्रोदय होगा।

Sharad Purnima in 5 auspicious yogas 5 शुभ योग में शरद पूर्णिमा
इस साल शरद पूर्णिमा 5 शुभ योग में है। शरद पूर्णिमा के दिन सौभाग्य योग, सिद्धि योग, बुधादित्य योग, गजकेसरी योग और शश योग का निर्माण हो रहा है।

Is it auspicious or inauspicious to make kheer on Sharad Purnima शरद पूर्णिमा पर खीर बनाना शुभ या अशुभ ?
शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है, यही वजह है कि रात भर चांदनी के नीचे खीर बनाकर रखी जाती है और सुबह उसका सेवन किया जाता है ताकि अमृत के गुण मिल सकें लेकिन इस बार शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण है।

Sharad Purnima 2023 Muhurat शरद पूर्णिमा 2023 मुहूर्त
अश्विन माह की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस साल शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर 2023 को है। इस दिन सत्यनारायण भगवान और चंद्रमा की पूजा की जाती है। उन्हें विशेष तौर पर खीर का भोग लगाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की कोजागर पूजा भी की जाती है।

PunjabKesari Sharad Purnima


अश्विन पूर्णिमा तिथि शुरू - 28 अक्टूबर 2023, प्रात: 04.17
अश्विन पूर्णिमा तिथि समाप्त - 29 अक्टूबर 2023, प्रात: 01.53


चंद्रोदय समय - शाम 05.20 (28 अक्टूबर 2023)
स्नान-दान मुहूर्त - सुबह 04.48 - सुबह 05.59
सत्यनारायण पूजा - सुबह 07.54 - सुबह 09.17
लक्ष्मी पूजा - रात 11.39 - प्रात: 12.31, 29 अक्टूबर 2023 (लक्ष्मी पूजा के दौरान चंद्र ग्रहण का सूतक काल होगा। सूतक में भगवान की पूजा नहीं होती)

PunjabKesari Sharad Purnima

वर्ल्ड बुक का रिकॉर्ड, राष्ट्रीय गौरव रत्न से विभूषित, राष्ट्रीय टीवी पैनलिस्ट
पंडित सुधांशु तिवारी
एस्ट्रोलॉजर/ ज्योतिषाचार्य
सम्पर्क सूत्र- 9005804317

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News