शंकराचार्य को अतीक अहमद की तरह जान से मारने की धमकी
punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 08:11 AM (IST)
वाराणसी (वार्ता): ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में भेलूपुर थाने में शनिवार को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) की धारा 351(4) और 352 के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार धमकी ऑडियो मैसेज के माध्यम से दी गई थी, जिसमें कहा गया कि शंकराचार्य को अतीक अहमद की तरह मार दिया जाएगा और उनका समय नजदीक आ गया है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
