Shani Uday 2024: 17 मार्च को कुंभ राशि शनि होंगे उदय, इन 3 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

Tuesday, Mar 05, 2024 - 07:37 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Uday 2024: आज बात करेंगे शनि देव की। शनि 17 मार्च को उदय होने जा रहे हैं और अस्त हुए थे 12 फरवरी को। इस समय कुंभ राशि में शनि का गोचर हो रहा है। गोचर के साथ ही शनि अस्त हो गए थे। शनि का उदय होना इन तीन राशियों के लिए बेहद ही शुभ है।

Aries मेष राशि: पहली राशि मेष है जिनके लिए शनि का गोचर शुभ चल रहा है। शनि इस राशि के लिए ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ये गोचर बेहद ही शुभ होता है। शनि आपके लिए कर्म और आय स्थान दोनों स्थानों के स्वामी हैं। लिहाजा इस राशि के जातकों के लिए कर्म और आय के लिहाज से कोई दिक्कत नहीं आएगी। शनि अस्त से उदय अवस्था में जा रहे हैं। आपको बहुत फायदा मिलने की सम्भावना है।

मेष राशि के लिए गुरु का गोचर चंद्रमा के ऊपर से हो रहा है। ये पांचवें भाव को देख रहे हैं। अगर आपके घर में कोई संतान आने वाली है तो गुरु के आशीर्वाद से सब सही हो जाएगा। गुरु और शनि दोनों का गोचर इसलिए अहमियत रखता है क्योंकि गुरु आशीर्वाद के कारक हैं। जिनके  घरवाले रिश्ता ढूंढ रहे हैं, उनको रिश्ता मिलने की सम्भावना है। शनि का उदय होना आपके लिए ये अच्छी खबर है। शनि आपकी कुंडली में छठे भाव से गोचर कर रहे हैं। यह गोचर आपके लिए बेहद ही शुभ है। छठे भाव का शनि का गोचर बढ़िया माना जाता है। छठे भाव में शनि की अपनी राशि है। ये रोग, ऋण और शत्रु का भाव है। शनि पंचम के भी फल कर करेंगे। कोर्ट केस में भी बढ़िया फल देखने को मिलेंगे। पंचम आपका इजी गेन्स का भाव होता है। बुद्धि और विवेक यही से आता है। यदि आप कोई काम करेंगे तो निश्चित तौर पर आपको इसके शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे।

आगे जाकर गुरु का गोचर आपके भाग्य में होगा।  वर्तमान में गुरु का गोचर आपके लिए शुभ नहीं है। शनि का उदय होना आपके लिए काफी बढ़िया है। गुरु का आशीर्वाद भी मिलेगा।

धनु राशि- धनु राशि के लिए गुरु धन स्थान के स्वामी हैं। शनि तीसरे भाव के स्वामी हैं। शनि धन भाव के फल करेंगे इसके साथ-साथ शनि आपके हौसले वाले के फल प्रदान करेंगे। इसके साथ ही कन्या राशि के जातकों को भी इस उदय के बहुत से शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे।
 

Prachi Sharma

Advertising