Shani Tryodashi 2021: शनि के हर दोष से बचाएंगे भगवान शिव

Saturday, May 08, 2021 - 01:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Trayodashi 2021 Or Shani Pradosh Vrat- इस वर्ष कुल चार शनि प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं। ये वर्ष का तीसरा शनि प्रदोष व्रत है। इसके उपरांत ये शुभ दिन 31 दिसंबर को आएगा। प्रदोष व्रत करने पर भगवान शिव की अनुकम्पा बनी रहती है। जब ये प्रदोष व्रत शनिवार के दिन आए तो आप भगवान शिव और शनि महाराज दोनों को प्रसन्न कर सकते हैं। शनि महाराज कभी भी सत्कर्म करने वालों का अहित नहीं करते। उन्हें कर्मफल दाता बनाने वाले भी भोलेनाथ ही हैं। अपने गुरु और आराध्य के भक्तों से शनि देव हमेशा प्रसन्न रहते हैं। शनि प्रदोष के दिन बड़ी श्रद्धा व भक्ति से शिव शक्ति की आराधना करने से और कुछ खास उपायों को करने से आप शनि देव को भी प्रसन्न कर सकते हैं। यहां तक की अपने पूर्व जन्मों के किए गए पाप कर्मों के दंड से भी मुक्त हो सकते हैं। शनि देव का दुष्प्रभाव व्यापार, प्रतिष्ठा, सत्ता, संतान, नपुंसकता, हानि, कर्ज़ इन सभी चीज़ों को प्रभावित करता है। तो यदि आपके जीवन में ये सब बाधाएं हैं। तो शनि त्रयोदशी को ये उपाय अवश्य करें।

 
Shani Trayodashi 2021 Or Shani Pradosh Vrat importance puja vidhi upay

जब दो पहर का मेल होता है अर्थात प्रदोष काल के समय शिव पुराण का पाठ, शिव स्तोत्र, शक्ति साधना ये सब कार्य करने से शनि देव की कृपा बनी रहती है। रात्रि के समय शनि चालीसा का पाठ कर काले चने वा हलवे का भोग माता काली, भगवान शिव और शनि देव को समान मात्रा में लगाएं। धन की वर्षा आपके घर होगी।

शनि त्रयोदशी को 13 दाने काली इलायची के लेकर पश्चिम की दिशा में काले कपड़े में बांध कर किसी लोहे की पेटी में रखने से व्यापार में वृद्धि होती है। कभी भी धन हानि नहीं होती। नौकर कभी बेईमानी नहीं करते।


इस दिन अगर आपके घर में या बाहर कहीं आपको सर्प दर्शन हों तो प्रणाम करें। उसके गुज़र जाने के बाद उस स्थान की मिट्टी उठा कर घर के साउथ वेस्ट कॉर्नर में रख कर दूध का छिड़काव कर दें। कोर्ट- कचहरी के मसले जल्द सुलझ जाएंगे। आकस्मिक बीमारी से छुटकारा मिलेगा।

आज के दिन चाचा से धन मिलना अति शुभ होता है।

 भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र का निरन्तर जाप करने से शनि की दृष्टि भी दुष्प्रभाव नहीं डालती।

पश्चिम मुखी द्वार होने पर दरवाज़े के ऊपर ब्लैक रोटेल नामक जेमस्टोन लगाएं, ऐसा करने से घर में बुरी नजर से बचाव रहेगा और शनि की शुभता ऐसे घरों के सदस्यों पर बनी रहती है।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

Niyati Bhandari

Advertising