Shani Sade Sati: मकर राशि से हटा शनि की साढ़ेसाती का साया

punjabkesari.in Thursday, Feb 29, 2024 - 07:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Sade Sati:  आज बात करेंगे मकर राशि के जातकों के बारे में। जिनके ऊपर शनि की साढ़ेसाती चल रही है लेकिन अच्छी खबर यह है कि 24 फरवरी को ये साढ़ेसाती खत्म हो गई है। शनि जैसे ही आगे निकल जाएंगे आपके लिए ढैया खत्म हो जाएगी। चन्द्रमा से एक घर पहले शनि होते हैं तो शनि की साढ़ेसाती होती है। मकर राशि के जातक जिनकी कुंडली में शनि 0 डिग्री पर है। उनके लिए साढ़ेसाती खत्म हो गई। अब मकर राशि के जातकों को इससे डरने की जरुरत नहीं है। ये आगे जाकर 29 मार्च 2025 को बदलेंगे। यदि आपकी कुंडली में चन्द्रमा की डिग्री 30 है तो आपकी साढ़ेसाती बरकरार रहेगी। जब शनि मई 2026 में यहां पे आएँगे और 15 डिग्री को क्रॉस करेंगे तो शनि की साढ़ेसाती खत्म होगी।

शनि तीन घरों में शनि के साढ़ेसाती के प्रभावों में होते हैं। चौथे भाव में शनि की ढैया चल रही होती है। शनि अष्टम ढैया में रहते हैं। 3, 6 और 11वें में शनि बढ़िया होते हैं। ये 5 घरों में खराब फल दे रहे हैं और तीन घरों में बढ़िया फल दे रहे हैं। आपकी कुंडली में अष्टक वर्ग तय करता है कि शनि आपको कैसा फल देंगे। शनि जब चन्द्रमा के करीब आते हैं तो निश्चित तौर पर ज्यादा परेशान करते हैं। कारोबार, पार्टनर वाले भाव को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

जिनका शनि का चन्द्रमा चल रहा है। उनको शनि के उपाय जरूर करने चाहिए।

ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें।

शनिवार के दिन उड़द की दाल और काले तिल दान करें।

शनि चालीसा का पाठ करें।
 
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News