साल 2024 में किन राशियों को मिलेगी शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति

Saturday, Dec 16, 2023 - 02:08 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani saade sati: एक ही राशि है जिनको इस समय शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी और वो है मकर राशि। इनके ऊपर शनि की आखिरी ढैया चल रही है। 2025 में शनि का गोचर कुम्भ राशि में हो जाएगा। मकर राशि के तमाम जातकों को ढैया से मुक्ति मिल जाएगी। चन्द्रमा से एक भाव पहले और एक भाव बाद जब शनि आते हैं तो साढ़े साती प्रभावित होती है। 

मकर राशि में उत्तराषाढ़ा नक्षत्र आते हैं। सूर्य के उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में तीन चरण आते हैं। इस राशि में जो जातक पैदा होते हैं उनकी ऊपर 24 फरवरी को शनि की साढ़ेसाती ख़त्म हो जाएगी। 24 फरवरी 2024 से इसका प्रभाव खत्म होना शुरू हो जाएगा। इन राशि का जन्म उस समय में हुआ है जब उत्तराषाढ़ा नक्षत्र शुरुआत में था। 

किन परेशानियों से मिलेगी राहत 

शनि सबसे ज्यादा स्लो चलने वाले ग्रह हैं। एक ढाई साल एक राशि में चलते हैं। शनि जब चंद्रमा से बारहवें भाव आते हैं तो तीसरे दृष्टि पड़ती है आपके धन स्थान के ऊपर। शनि की सातवीं दृष्टि पड़ेगी छठे भाव के ऊपर। शनि दशम दृष्टि से नौवें भाव को देखते हैं। भाग्य का साथ मिलना कम हो जाएगा। दूसरा फेज शनि चंद्रमा के तीसरे भाव को देखते हैं तीसरी दृष्टि से। सप्तम को देखते हैं, ये आपके पार्टनर का भाव होता है। दसवीं दृष्टि आपके कर्म स्थान के ऊपर जाएगी। शनि की जब आखिरी ढैया चलती है तो चौथे भाव को प्रभावित करते हैं। प्रॉपर्टी यहीं से खरीदी जाती है। दूसरे भाव में बैठकर आय भाव को देखेंगे। पंचम के ऊपर कोई दृष्टि नहीं आएगी। 


 

Prachi Sharma

Advertising