Shani Retrograde: 139 दिन के लिए शनि होने जा रहे वक्री, जानें कन्या राशि का हाल

punjabkesari.in Tuesday, May 28, 2024 - 10:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Retrograde:  आज बात करेंगे शनि देव की। शनि देव 2024 को वक्री होने जा रहे हैं। ये लगभग 139 दिन तक वक्री अस्वथा में रहेंगे। 15 नवंबर को शनि मार्गी होंगे और 30 जून को वक्री होंगे। सबसे पहले जानेंगे कि शनि वक्री और मार्गी क्या होता है ?

सूर्य से शनि जब 120 डिग्री दूर चले जाते हैं तो वक्री अवस्था में आ जाते हैं। मानलीजिए आपकी कुंडली में सूर्य मेष राशि में पड़े हैं तो शनि उच्च के होंगे तो वक्री ही होंगे। जब प्लानेट वक्री होते हैं तो आपका चेष्टा बल बढ़ जाता है। शनि ऐसे फल हैं जो कर्म के फल देते हैं। शनि देव के पॉजिटिव फल भी देंगे। जिनकी कुंडली में शनि शुभ गोचर में हैं उन्हें बढ़िया परिणाम मिलेंगे।

कन्या राशि के जातकों को शनि के वक्री होने का शुभ परिणाम मिलेगा। कन्या राशि के जातकों के लिए शनि मित्र हैं। कन्या राशि के लिए शनि की मकर राशि पांचवे भाव में आती है। ये कुंडली का दूसरा सबसे शुभ भाव होता है। जब शनि त्रिकोण के स्वामी हो जाते हैं तो शुभ हो जाते हैं। बुध और शनि आपस में मित्र राशि हैं। गोचर में शनि आपकी राशि से छठे चल रहे हैं, ये गोचर आपके लिए शुभ होता है। शनि जिनके स्वामी हैं सबसे पहले तो उनके फल करेंगे। पांचवे भाव में शनि की मकर राशि है। ये संतान और हायर एजुकेशन का भाव है। संतान अगर घर में नहीं है तो वो आएगी। अगर किसी जगह अपने इन्वेस्टमेंट किया हुआ है तो आपको वहां पर फायदा देखने को मिलेगा। जो भी फैसला लेंगे वो शुभ साबित होगा। संतान पक्ष की तरफ से आपको खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

दूसरा भाव शनि का अपना भाव है। इसके रोग, ऋण और शत्रु का भाव बोलते हैं। शनि इस भाव में आ गए हैं और ये जिस भाव में बैठते हैं उसे मजबूत कर देते हैं। ये गुरु के नक्षत्र कुम्भ राशि में बैठे हैं। यदि आपके ऊपर कोई कोर्ट केस है तो आपको वहां पर राहत देखने को मिल सकती है। कर्ज से भी आपको दिन ब दिन मुक्ति मिल सकती है। रोग से भी आपको थोड़ी सी राहत मिलती हुई नजर आएगी। शनि तीसरी दृष्टि से अष्टम भाव को देखेंगे। ये रिसर्च का भाव है। पार्टनर की तरफ से आपको धन लाभ मिल सकता है। शनि की सीधी दृष्टि जाएगी बारहवें भाव के ऊपर। विदेश में आपका कोई चक्कर लग सकता है।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News