Shani Pradosh: धन और पुत्र की इच्छा रखने वाले करें ये काम, ‘शनि’ बनेंगे सहायक

Saturday, Nov 05, 2022 - 07:26 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Trayodashi 2022: आज 5 नवंबर 2022, शनिवार को कार्तिक माह का दूसरा शनि प्रदोष व्रत है।  इस खास दिन पर प्रदोष काल के समय शिव पूजा करने से अक्षय पुण्यों की प्राप्ति होती है। शनि दोष दूर करने का भी ये उत्तम समय है। शनि प्रदोष व्रत अथवा पूजा के प्रभाव से भगवान शिव और शनि देव दोनों को प्रसन्न किया जा सकता है। मान्यता है की शनि प्रदोष व्रत के प्रभाव से पुत्र प्राप्ति की कामना भी पूरी होती है। संतानहीन दंपत्ती की गोद अवश्य हरी होती है। जीवन के सभी दुखों को दूर करके सुख, शांति और समृद्धि की इच्छा रखने वाले आज अवश्य करें ये उपाय

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Shani Trayodashi ke Upay: आज के दिन से आरंभ करके ये उपाय हर शनिवार किया जा सकता है। शनिवार के दिन नहाने के बाद साफ और सफेद कपड़े पहनें। पीपल की जड़ में केसर, चंदन, चावल, फूल मिला पवित्र जल अर्पित करें। तिल के तेल का दीपक जलाएं। पीपल के पेड़ की विधि-विधान से पूजा करें। भागवत के अनुसार पीपल भगवान श्री कृष्ण का ही रूप है। इससे शनि दोषों के निवारण होता है।

Shani Mantra शनिवार को शनिदेव के मंत्र का स्मरण करने से व्यक्ति के सारे दोष दूर हो जाते हैं। यह मंत्र अपने-आप में शनिदेव के दस नाम हैं।

शनि मंत्र: ‘कोणस्थ पिंगलो बभ्रु: कृष्णो रौद्रोन्तको यम: सौरि:शनैश्चरो मंद: पिप्पलादेन संस्तुत:’

Shani Pradosh shubh muhurat शनि प्रदोष शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ आज यानी 05 नवंबर 2022 की सांय 05:06 से होगा और समापन 06 नवंबर 2022, रविवार की संध्या 04:28 पर होगा। शनि प्रदोष की पूजा का शुभ मुहूर्त 05 नवंबर की शाम 05: 41 से रात 08:17 तक रहेगा।  

 

 

Niyati Bhandari

Advertising