22 जनवरी को शनि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, 5 राशियां रहेंगी भाग्यशाली

Friday, Jan 08, 2021 - 05:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

2021 Saturn Nakshatra Transit : ज्योतिष और नवग्रहों में शनि को एक प्रमुख स्थान हासिल है। इन्हें न्याय का देवता और कर्म का कारक माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि शनि देव जिस पर प्रसन्न हो जाएं, उसे रंक से राजा बना देते हैं और जिन पर उनकी क्रूर दृष्टि पड़ती है, उस व्यक्ति की मुसीबतें बढ़ जाती हैं। ऐसी भी मान्यता है कि हमारे इसी जीवन में शनि हमारे कर्मों के मुताबिक हमें फल देते हैं। शनि एक राशि में अढ़ाई साल तक रहते हैं। अभी शनि मकर राशि में हैं और वर्ष 2021 में भी मकर राशि में ही रहने वाले हैं।

shani nakshatra transit 2021: शनि भले ही 2021 में अपनी राशि नहीं बदलेंगे लेकिन अपना नक्षत्र परिवर्तन जरूर करेंगे और अपने नक्षत्र परिवर्तन के आधार पर विभिन्न राशियों को अच्छे और बुरे फल प्रदान करेंगे। साल की शुरुआत में शनि उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में होंगे, जिसका स्वामी सूर्य ग्रह को कहा जाता है और 22 जनवरी को श्रवण नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद शनि देव का उत्तराषाढ़ा और श्रवण नक्षत्रों में गोचर होगा ।


Shani Nakshatra Gochar: 22 जनवरी को  शनि देव के श्रवण नक्षत्र में गोचर से 5 राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।  यह पांच भाग्यशाली राशियां हैं- वृषभ राशि, तुला राशि,  वृश्चिक राशि, धनु राशि और मीन राशि।

वृषभ राशि के लिए शनिदेव चांदी के पाए पर हैं इसलिए शुभ ही शुभ होगा। शनि के नक्षत्र परिवर्तन से आपको आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। इसके प्रभाव से आपको बहुत ही शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आपके धन प्राप्ति के योग हैं।

तुला राशि वालों को शनि देव के इस गोचर से प्रॉपर्टी के क्षेत्र में आपको लाभ हो सकता है। अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो इस गोचर काल में ही खरीदना आपके लिए शुभ होगा। आर्थिक पक्ष काफी मजबूत होगा लेकिन गोचर काल के दौरान माता के स्वास्थ का विशेष ध्यान रखें क्योंकि उन्हें कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं।

वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि देव बहुत ही अच्छा समय लेकर आ रहे हैं। हर काम में आपको सफलता मिलेगी और हर तरह से आपके लिए  समय बढ़िया रहेगा । कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की मिलने की संभावना रहेगी। साहस-पराक्रम की वृद्धि होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना भी होगी।

धनु राशि वालों को शनि देव की कृपा से शुभ समाचार मिलेंगे। नौकरी, कार्यक्षेत्र में आपको सरकारी सहायता से लाभ मिलेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग भी बनेगा। काफी दिनों का दिया गया उधार धन भी वापस मिलने की उम्मीद है।

मीन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, शनिदेव आपके लिए अतिशुभ फल देंगे। नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग बनेंगे। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी।

मिथुन, सिंह, मकर और कुंभ राशि वालों को खास तौर पर संभलकर रहना होगा। मेष, कर्क और कन्या राशि वालों को मिले जुले परिणाम मिलेंगे।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com

Niyati Bhandari

Advertising