Shani Margi 2026: शनि कृपा से 2026 में Top के अमीरों में होगा इन 3 राशि वालों का नाम शामिल
punjabkesari.in Thursday, Oct 30, 2025 - 06:20 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Shani Margi 2026: साल 2026 में शनि देव की चाल और गोचर का प्रभाव 12 में से 3 राशियों पर विशेष रूप से शुभ दिख रहा है। यदि आप कर्क, वृश्चिक या कुंभ राशि के हैं तो यह समय आपके लिए बदलाव-विकास, स्थिरता और सफलता का संकेत दे रहा है। याद रखें, शनि देव सिर्फ उत्सव या उपलब्धि नहीं देते बल्कि मेहनत, अनुशासन और नैतिकता का फल प्रदान करते हैं। अपने लक्ष्य स्पष्ट रखें, बहकावे से दूर रहें और कर्मठ बनें। किसी भी निर्णय के पहले सोच-विचार करना बुद्धिमानी होगी।
2026 में शनि देव का गोचर, उनकी चाल और मार्गी अवस्था विशेष मायने रखेगी। उस हिसाब से कुछ राशियों के लिए यह साल नई दिशा, सफलता और धन-संपत्ति के अवसर लेकर आने वाला है। मेष, सिंह और मीन राशि वालों पर शनि की टेढ़ी नज़र रहने वाली है। नीचे उन 3 राशियों की चर्चा है, जिन पर शनि की विशेष कृपा का योग बन रहा है।

Cancer कर्क राशि– चमक उठेगी किस्मत
कर्क राशि के जातकों के लिए 2026 ऐसा वर्ष हो सकता है जब पुरानी कठिनाइयां पीछे छूटें और सफलता-लाभ का मार्ग खुले।
शनि देव की कृपा से आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनने की संभावना है। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी, पहले रुकी-पड़ी योजनाएं साकार हो सकती हैं। विदेश में नौकरी या विदेश यात्रा का अवसर बन सकता है। जो लंबे समय से चाहा जा रहा हो। प्रेम-संवाद अच्छे होंगे, घरेलू वातावरण सुखद रहेगा।
सुझाव: इस राशि के लोगों को सलाह है कि नए कार्य में लगें, सोच-समझ कर निवेश करें और धैर्य रखें। शनि की गति धीमी है लेकिन फल स्थिर बनेगा।

Scorpio वृश्चिक राशि– बिजनेस में होगा तगड़ा मुनाफा
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 2026 व्यापार-मालिकों एवं नौकरी पेशा दोनों के लिए शुभ कहा जा सकता है। व्यापार में मुनाफा बढ़ने के योग हैं। पुराने व्यापारिक संबंधों से लाभ मिल सकता है। नई नौकरी मिलने या पदोन्नति का अवसर बन सकता है, कर्मक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। विदेश या दूर-दराज के काम का अवसर बन सकता है, यात्रा या इंटरनेशनल प्रोजेक्ट सामने आ सकते हैं। आर्थिक ढांचा मजबूती की ओर बढ़ेगा, लेकिन साथ ही जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। शनि की ऊर्जा परिश्रम और प्रतिबद्धता की मांग करती है।
सुझाव: नई पार्टनरशिप सोच-समझ कर करें, सुनिश्चित करें कि वित्तीय व्यवस्था सुदृढ़ हो क्योंकि शनि जिस क्षेत्र को मजबूत करेगा, वहां स्थिरता बनेगी।

Aquarius कुंभ राशि– नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग
कुंभ राशि वालों के लिए यह वर्ष नौकरी-करियर, आत्मा शुरुआत और धन-प्राप्ति का मिश्रित अवसर लेकर आ रहा है। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। बॉस आपका काम देखेंगे और आपके प्रयासों को प्रतिष्ठा मिलेगी। यदि आपने अपना व्यावसायिक काम शुरू करना चाहा हो तो नए माध्यम से धन-प्राप्ति के अवसर बन रहे हैं। प्रेम-जीवन में मधुरता बनी रहेगी, संबंधों में नए मोड़ आ सकते हैं। आर्थिक रूप से विविध स्रोतों से लाभ होने की संभावना है पर ध्यान रहे, शनि जोखिम नहीं, स्थिरता चाहता है।
सुझाव: अपने काम को नए नजरिए से देखिए, टीमवर्क और अनुशासन रखें क्योंकि शनि की कृपा धैर्य और समय के बाद आती है।

