Shani Margi 2023-2024 : शनि होने वाले हैं मार्गी जानें, धनु राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

Thursday, Sep 14, 2023 - 10:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Margi 2023-24: आज बात करेंगे न्याय के देवता शनिदेव के बारे में। शनि वक्री अवस्था से मार्गी अवस्था में आ रहे हैं। ये वक्र अवस्था खत्म होगी 4 नवंबर को। शनि 17 जून को वक्री हुए थे और ये 4 नवंबर को मार्गी हो जाएंगे। ये मार्गी अवस्था अगले साल 30 जून तक रहेगी। ये अवस्था सूर्य की चाल के ऊपर डिपेंड करती है। मंगल, शनि और गुरु ये आउटर सर्किल के प्लेनेट हैं। शुक्र और बुध सूर्य के करीब रहते हैं। वक्री अवस्था में कोई भी ग्रह बहुत तेजी से फल करता है। शनि दसवें और ग्याहरवें भाव के स्वामी होते हैं। शनि सबके लिए बुरे नहीं होते। जिन राशियों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती होती है, सिर्फ उनको ही दुष्प्रभाव देखने को मिलेगा। तो चलिए बात करते हैं धनु राशि के बारे में।

Effect of Shani Margi on Sagittarius धनु राशि पर शनि मार्गी का प्रभाव
धनु राशि के लिए शनि दूसरे और तीसरे भाव के स्वामी बनते हैं। ये दोनों बढ़िया भाव नहीं है। शनि इस समय धनु राशि के जातकों के लिए शुभ गोचर में हैं। शुभ गोचर में शनि के आपको बढ़िया परिणाम मिलेंगे। ऐसा हो सकता है कुछ मामलों में आपको स्थिति थोड़ी गड़बड़ मिले। धन में वृद्धि निश्चित तौर पर होगी। शनि तीसरे भाव के स्वामी हैं, तो उस भाव को मजबूती देंगे। पराक्रम भाव आपका ज्यादा मजबूत हो जाएगा। जो भी फैसला लेंगे, वो शुभ साबित होगा। शनि की एक दृष्टि पड़ रही है पंचम भाव के ऊपर। ये संतान का भाव है। गर्भवती महिलाएं खासतौर पर अपना ध्यान रखें।

शनि की एक दृष्टि है भाग्य स्थान के ऊपर। आध्यात्मिक यात्रा पर जा रहे हैं तो दस्तावेजों का बेहद ख्याल रखें। रास्ते में कोई परेशानी आ सकती है। शनि तीसरे में बैठकर बारहवें भाव को देख रहे हैं। खर्चें थोड़े से बढ़ सकते हैं। अगर शनि अष्टम में हैं तो ये आपको थोड़ा परेशान कर सकते हैं।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 

Niyati Bhandari

Advertising