Shani Margi 2023-2024 : शनि होने वाले हैं मार्गी जानें, सिंह राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

Friday, Sep 08, 2023 - 09:23 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Margi 2023-24: आज बात करेंगे न्याय के देवता शनिदेव के बारे में। शनि वक्री अवस्था से मार्गी अवस्था में आ रहे हैं। ये वक्र अवस्था खत्म होगी 4 नवंबर को। शनि 17 जून को वक्री हुए थे और ये 4 नवंबर को मार्गी हो जाएंगे। ये मार्गी अवस्था अगले साल 30 जून तक रहेगी। ये अवस्था सूर्य की चाल के ऊपर डिपेंड करती है। मंगल, शनि और गुरु ये आउटर सर्किल के प्लेनेट हैं। शुक्र और बुध सूर्य के करीब रहते हैं। वक्री अवस्था में कोई भी ग्रह बहुत तेजी से फल करता है। शनि दसवें और ग्याहरवें भाव के स्वामी होते हैं। शनि सबके लिए बुरे नहीं होते। जिन राशियों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती होती है सिर्फ उनको ही दुष्प्रभाव देखने को मिलेगा। तो चलिए बात करते हैं सिंह के बारे में।

Effect of Shani Margi on Leo सिंह राशि पर शनि मार्गी का प्रभाव
सिंह राशि के लिए शनि इस समय सप्तम भाव से गोचर करेंगे। सप्तम का गोचर शनि का अच्छा नहीं होता। वैसे भी सिंह राशि के लिए ये अच्छे ग्रह नहीं हैं। सिंह राशि सूर्य की राशि है, शनि सूर्य से मित्र भाव नहीं रखते। शनि की मकर राशि छठे भाव में होगी। कुम्भ राशि सप्तम भाव में होगी। शनि सिंह राशि के जातकों के लिए मार्क के फल करते है या फिर छठे भाव के फल करते हैं।

जब शनि सिंह राशि के लिए आते हैं तो ज्यादा फल करते हैं। यदि आपकी कुंडली में दशा भी शनि की चल रही है, जिससे आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। यदि अष्टकवर्ग चार्ट में 5 या 6 नंबर होंगे तो आपको इसका बढ़िया फल मिलेगा। शनि की तीसरी दृष्टि पड़ रही है भाग्य स्थान के ऊपर। भाग्य का साथ आपको मिलेगा। शनि जब भाग्य स्थान को देखते हैं तो उसके फलों में कमी आ जाएगी। जो भी काम करेंगे उसमें देरी देखने को मिलेगी। शनि काम को डिले कर देते हैं। इस वजह से हो सकता है भगवान के काम पर आपका फोकस न रहे। नौवें भाव से धार्मिक यात्रा भी देखी जाती है। रास्ते में कोई न कोई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा अगले साल जून तक होगा। शनि जब आपकी राशि को देखते हैं तो शनि की दृष्टि से आप स्लो हो जाते हैं। ज्यादा समय आलस में बिताएंगे। कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा एक्टिव रहें। सामने वाले की बात पर ध्यान न देना समस्या पैदा करेगा। शनि की एक दृष्टि जाएगी चौथे भाव के ऊपर। मां की सेहत को लेकर कोई दिक्कत हो सकती है, सावधान रहने की जरुरत है। हर दस्तावेज को बहुत ध्यान से रखें। यदि आपकी कुंडली में शनि की दशा या महादशा चल रही है तो शनि के मंत्रों का जाप करें:

मंत्र: ॐ शं शनैश्चराय नमः

शनिवार के दिन किसी भी काली वस्तु का दान कर सकते हैं। दान करते समय ध्यान रखें कि हमेशा संकल्प लेकर ही करें।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 

Niyati Bhandari

Advertising