Shani Margi 2023-2024 : शनि होने वालें हैं मार्गी, 2024 तक इन 3 राशियों की रहेगी बल्ले-बल्ले

Saturday, Sep 02, 2023 - 02:08 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Margi 2023-2024: आज बात करेंगे न्याय के देवता शनिदेव के बारे में। शनि वक्री अवस्था से मार्गी अवस्था में आ रहे हैं। ये वक्र अवस्था खत्म होगी 4 नवंबर को। शनि 17 जून को वक्री हुए थे और ये 4 नवंबर को मार्गी हो जाएंगे। ये मार्गी अवस्था अगले साल 30 जून तक रहेगी। ये अवस्था सूर्य की चाल के ऊपर डिपेंड करती है। मंगल, शनि और गुरु ये आउटर सर्किल के प्लेनेट हैं। शुक्र और बुध सूर्य के करीब रहते हैं। वक्री अवस्था में कोई भी ग्रह बहुत तेजी से फल करता है। शनि दसवें और ग्याहरवें भाव के स्वामी होते हैं। शनि सबके लिए बुरे नहीं होते। जिन राशियों के ऊपर शनि की साढ़े साती होती है सिर्फ उनको ही दुष्प्रभाव देखने को मिलेगा। आज बात करेंगे शनि वक्री की वजह से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

These are the lucky zodiac signs ये हैं वो भाग्यशाली राशियां
Aries मेष राशि: मेष राशि के लिए शनि ग्यारहवें भाव से गोचर कर रहे हैं। किसी भी पाप ग्रह का 3, 6, 11 भाव में गोचर अच्छा होता है। राहु-केतु दसवें भाव में बढ़िया गोचर करते हैं। ये गोचर अच्छा चल रहा है। शनि आपके लिए बहुत बढ़िया फल करेंगे। अगर शनि की महादशा चल रही है तो निश्चित तौर पर आपको इसके आय और कर्म में बढ़िया फल मिलेंगे। दसवां भाव पिता का भाव माना जाता है। मेष राशि के लिए पिता के भाव का मार्गी हो जाना एक तरीके से बढ़िया रहेगा। आय स्थान के शनि का होना अच्छा है। प्रमोशन मिलने के चांस हैं। शनि ग्यारहवें भाव में बैठकर पंचम भाव को देख रहे हैं। गर्भवती महिलाएं सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते, समय सावधानी बरतें।

Sagittarius धनु राशि: धनु राशि के लिए शनि तीसरे भाव से गोचर करेंगे। तीसरा भाव पराक्रम का भाव है। शनि इस भाव में आकर भाव को मजबूत कर रहे हैं। शनि की मूल त्रिकोण राशि कुम्भ तीसरे भाव में आ रही है। जो भी फैसला लेंगे वो सही साबित होगा। शनि की एक राशि धन भाव में आती है और वो है मकर राशि। दशा शनि की चल रही है तो निश्चित तौर पर आपको इसका फायदा हो सकता है। तीसरे भाव में बैठे शनि की दृष्टि पंचम भाव के ऊपर पड़ रही है। गर्भवती महिलाओं को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शनि की एक दृष्टि बारहवें भाव के ऊपर है। ये खर्चें का भाव है, अचानक से खर्च बढ़ेंगे।

Virgo कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए शनि छठे भाव में गोचर करेंगे। ये गोचर बहुत शुभ होता है। यदि आपके ऊपर कोई मुकदमा चल रहा है तो निश्चित तौर पर आपको इसमें फायदा होना शुरू हो जाएगा। छठे भाव में शनि काफी मजबूत हो जाते हैं। सेहत से जुड़ी कोई समस्या भी दूर हो सकती है। शनि पंचम भाव में भी स्वामी बनते हैं। ये इजी गेन का भाव होता है। 4 नवंबर के बाद जो भी फैसला लेंगे उसके नतीजे बढ़िया मिलेंगे।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Niyati Bhandari

Advertising