शनि जयंती के पावन पर्व पर शनि सुखधाम में हुआ विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Wednesday, Jun 05, 2019 - 10:33 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने निवाया शनि सुखधाम में शीश

जालंधर (स.ह.): पठानकोट रोड पर गांव रायपुर रसूलपुर में स्थित शनि सुखधाम में शनि जयंती के मौके पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सोम प्रकाश ने मंदिर में शीश निवा कर शनिदेव का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना में भाग लिया और शनिदेव का पुष्पाभिषेक भी किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे अखंड शनि गायत्री महायज्ञ से की गईसाथ शुरू हुई। 

इस दौरान पं. दिनेश शास्त्री व पं. बृजेश की टीम ने 10 ब्राह्मणों के साथ शास्त्रानुसार काल सर्पदोष का पूजन किया। इसके पश्चात पूर्णाहुति हुई और सायं 6 बजे के बाद शनि देव की शिला का दूध, दही, मक्खन व शहद के साथ अभिषेक किया गया। इस दौरान करीब 550 लोगों के लिए नि:शुल्क हवन यज्ञ करवाया गया और भक्तों के लिए प्रात: 8 बजे से रात 10 बजे तक लंगर की व्यवस्था भी की गई।

इस दौरान भारतीय युवा मोर्चा हिमाचल के प्रभारी ध्रुव वधवा, लवली ग्रुप के चेयरमैन रमेश मित्तल, नितिन कोहली, कलसी मैटल्स के राजिंद्र कलसी, समीर भंडारी, एक्टिव टूल्ज के नरिंद्र सिंह, जतिन शूर, डी.आई.जी. कालिया, इंद्र इंडस्ट्रीज के कमल चतरथ, विक्टर टूल के अश्विनी सहदेव, रिटा. आई.जी. आर.पी. मित्तल, प्रैजीडैंट होटल के जे.पी., डा. राजेश पसरीचा, पंजाब भाजपा के महामंत्री राजेश राठौर, पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के प्रधान सन्नी शर्मा, हैप्पी दीवान, भाजपा युवा मोर्चा के कल्चरल इंचार्ज सन्नी शर्मा, नीलमणि चावला, विश्व ग्रोवर, गौतम कुकरेजा, अजय जगोता, पार्षद सुशील शर्मा, अमरजीत सिंह अमरी, भानु, आशू, हरीश वधवा, सोनू बस्सी, अश्विनी, राजिंद्र मल्होत्रा, संजय, मनीष, अमित अरोड़ा, ज्योति अरोड़ा, आशु अरोड़ा, कमल वर्मा, एस.के. दिनेश, कुशल राज, परीक्षित वधवा, सुरेक्षा, श्रुति, कविता वधवा, पुण्य चोपड़ा, राजकुमार, दीपू, राज गुम्बर, प्राण नाथ चड्ढा (यूनिवर्सल स्पोर्ट्स, जसमीत सिंह (ग्रिप वैल), अश्विनी सपरा भी मौज़ूद रहे। शनि सुखधाम में हर शनिवार सायं 5.30 बजे शनि ढैया व शनि महादशा के लिए पूजा की जाती है। 

पंजाब की सुख-शांति के लिए राकेश राठौर शनि सुख धाम में हुए नतमस्तक 
जालंधर, (कमलेश): भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने रायपुर बल्ला में स्थित शनि सुख धाम मंदिर में जाकर विशेष रूप से पूजा-अर्चना कर शनि महाराज जी का अभिषेक किया, जिसमें उन्होंने पूरे पंजाब में सुख-शांति के लिए शनि भगवान से प्रार्थना की। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के अध्यक्ष सन्नी शर्मा, शनि सुख धाम मंदिर के संचालक मुरली वधवा, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला जालंधर के अध्यक्ष संजीव शर्मा मनी, भाजपा स्पोर्ट्स सैल के जिला अध्यक्ष अमित भाटिया, राजन शर्मा, हरजिंद्र सिंह, बाबू अरोड़ा व दिनेश शर्मा उपस्थित थे।

Jyoti

Advertising