Shani Jayanti: शनि जयंती पर बन रहा है शनि और राहु के मिलने से द्वादश योग, जानें आपकी राशि पर पड़ेगा क्या प्रभाव

punjabkesari.in Thursday, Jun 06, 2024 - 10:36 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Jayanti 2024 : हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि पर शनि देव का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन को शनि जयंती के रूप में मनाया जाता है। न्याय के देवता के नाम से प्रसिद्ध शनिदेव लोगों को कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं इसलिए इन्हें कर्मफल दाता भी कहा जाता है। इस साल शनि जयंती 06 मई, गुरुवार के दिन मनाई जाएगी। शनिदेव का नाम सुनते ही लोगों के मन में डर का भाव आ जाता है, इसका कारण यह है कि शनि जिस भी राशि में बैठते हैं उसे ज्यादातर नकारात्मक परिणाम ही देते हैं। इस बार शनि जयंती पर शनि और राहु के मिलने से द्वादश योग बन रहा है। शनि जयंती कुछ राशियों के लिए शुभ नहीं है। आइए, जानते हैं किन राशियों के लिए शुभ नहीं है शनि जयंती।

PunjabKesari Shani Jayanti

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शनि जयंती शुभ नहीं हैं। व्यापार कर रहे लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

ज्येष्ठ अमावस्या पर शनि जयंती का संयोग, कर लें ये काम मेहरबान होंगे पितृ संग शनिदेव

Vat Savitri Vrat 2024: सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास है आज का दिन, पति की लंबी उम्र के लिए इस मुहूर्त में करें पूजा

Tarot Card Rashifal (6th June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 6 जून - अब जो तुम से है दिल को मेरे कसम से सुकूं मिला

Shani Jayanti: शनि जयंती पर बन रहा है शनि और राहु के मिलने से द्वादश योग, जानें आपकी राशि पर पड़ेगा क्या प्रभाव

आज है शनि जयंती और वट सावित्री का सुंदर मेल, इन उपायों से बनाएं जीवन खुशहाल

आज का पंचांग- 6 जून, 2024

Shri Mata Vaishno Devi: वैष्णो देवी के श्रद्धालु खरीद सकेंगे पौधा रूपी प्रसाद

Vat Savitri: इस विधि से करें व्रत, दांपत्य संबंध होंगे मधुर

Vat Savitri Vrat: परिवार की सुख-समृद्धि व अखंड सुहाग के लिए करें ये उपाय

Shani Jayanti: शनि के हर वार की काट हैं ये उपाय

ज्येष्ठ अमावस्या पर पढ़ें ये कथा, पति की लंबी आयु के साथ मिलेगा शनि का आशीर्वाद

आपका राशिफल-  6 जून, 2024

कर्क राशि
शनि जयंती कर्क राशि के जातकों के लिए परेशानियों से भरी रहने वाली है। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। किसी को पैसा उधार देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। किसी भी प्रॉपर्टी में निवेश करने से बचने की आवश्यकता है। माता की सेहत अचानक से बिगड़ सकती है।

PunjabKesari Shani Jayanti

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों की ऑफिस में बॉस के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। किसी तीसरे की बातों में आकर जीवनसाथी आप पर शक कर सकते हैं। संतान की झूठ बोलने की आदत से परेशान रहेंगे। किसी परिजन के यहां से कोई दुखद खबर सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी की सेहत इन दिनों ठीक नहीं रहेगी।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों को शनि जयंती के दिन बहुत सारी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ में रोमांस की कमी बनी रहेगी। किसी दोस्त के साथ मिलकर शुरू किए गए व्यापार में आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस राशि के युवाओं को कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना होगा।

PunjabKesari Shani Jayanti


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News