Shani gochar 2025: शनि का महापरिवर्तन, मिथुन राशि को देगा कष्टों से मुक्ति !

punjabkesari.in Tuesday, Feb 18, 2025 - 07:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani gochar 2025: शनि का महापरिवर्तन होने वाला है और पूरे अढ़ाई साल के बाद यह महा परिवर्तन हो रहा है। शनि राशि बदलने वाले हैं और 29 मार्च 2025 से जब वह राशि परिवर्तन करेंगे तो मिथुन राशि के लिए सफलता का सिलसिला शुरू हो जाएगा और कष्टों व मुश्किलों पर विराम लग जाएगा। मिथुन राशि वालों को शनि के इस महापरिवर्तन का दोहरा फायदा होगा। एक तो शनि राशि परिवर्तन करके मिथुन राशि पर मेहरबान हो जाएंगे और दूसरा मिथुन राशि वालों के लिए अगले ढाई साल तक यानी करीब 922 दिन शनिदेव तांबे के पाये में भी रहेंगे। इस तरह मिथुन राशि वालों के अच्छे दिन की घंटी बजने वाली है। यह पोस्ट मिथुन राशि वालों के लिए यानी जिनका gemini जोडियक साइन है। बहुत ही महत्वपूर्ण है। शनि आपकी जिंदगी में क्या प्रभाव डालने वाले हैं।

PunjabKesari Shani gochar

ज्योतिष में शनि का राशि परिवर्तन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह हमारे जीवन पर हमारी खुशियों और उमंगों पर हमारे पारिवारिक जीवन पर। हमारे करियर पर हमारी लव लाइफ पर हमारे बिजनेस पर हमारे पर्सनल संबंधों पर और हमारी सेहत पर बहुत प्रभाव डालता है। शनि एक राशि में अढ़ाई साल तक रहते हैं यानी लंबा समय रहते हैं और सभी 12 राशियों का चक्कर पूरा करने में उन्हें पूरे 30 साल लग जाते हैं। अब 29 मार्च 2025 से शनि का महापरिवर्तन हो रहा है और वह अपनी कुंभ राशि से निकलकर देवगुरु बृहस्पति की मीन राशि में जा रहे हैं। शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही उनका पाया भी बदल जाएगा और वह मिथुन राशि वालों के लिए तांबे के पाए में आ जाएंगे। एक तो राशि परिवर्तन और ऊपर से पाया बदलना मिथुन राशि वालों के लिए सोने पर सुहागा का काम करने वाला है। 2025 में मीन राशि में गोचर करते हुए शनिदेव दो बार अपनी चाल बदलेंगे। 30 जून से वह वक्री हो जाएंगे यानी रेट्रोग्रेड हो जाएंगे और 15 नवंबर 2025 तक इसी अवस्था में रहेंगे।

शनि का महापरिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए कई क्षेत्रों में बहुत उपलब्धियां देने वाला है। मिथुन राशि बुध की राशि है और बुद्ध का संबंध हमारी बुद्धि, विवेक, वाणी के साथ है। बिजनेस के साथ है। बुद्ध हमें सेंस ऑफ ह्यूमर भी देता है। अच्छी तर्क शक्ति देता है।अच्छा बिजनेसमैन बनाता है, अच्छा वकील बनाता है। शिक्षा के क्षेत्र में जबरदस्त कामयाबी देता है।

जब शनि महा परिवर्तन करके तांबे के पाए में होता है, तो मिथुन राशि वालों के धन-धान्य में वृद्धि करता है। लग्जरी लाइफ देता है।इसलिए लिहाज से देखा जाए तो 29 मार्च 2025 से शनिदेव पूरा साल भर मिथुन राशि वालों के लिए बहुत जबरदस्त रहने वाले हैं।

मिथुन राशि वालों की तरक्की की रफ्तार तेज होगी और आप अपनी मेहनत से आर्थिक लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। पार्टनरशिप में बिजनेस करेंगे तो बहुत लाभ में रहेंगे। लंबे समय से अटका हुआ पैसा भी आपको वापस मिल सकता है।

शनि के प्रभाव से आपके करियर में नए अवसर खुलेंगे। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं या अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। मेहनत से किए गए प्रयासों का फल मिलेगा। शनि के कारण आप कोई बड़ी डील करने में भी कामयाब रहेंगे और आपको नए ग्राहक मिलेंगे जिससे आपके बिजनेस में वृद्धि होगी।

PunjabKesari Shani gochar
आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी। यदि आपने पहले से निवेश किया है, तो आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। साथ ही, अपनी आय बढ़ाने के नए उपाय खोजने में भी आप सफल रहेंगे यानी इनकम के नए साधन आप तलाश कर लेंगे। अगर आपने अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने की कोई योजना बनाकर रखी है तो वह योजना सिरे चढ़ जाएगी। तांबे का पाया आपको साहस देगा और आप सही दिशा में जोखिम भी उठाएंगे।

शनि का यह महा परिवर्तन मिथुन राशि वालों के पारिवारिक जीवन में सामंजस्य और सहयोग बढ़ाएगा। आपसी संबंधों में सुधार होगा, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। शनि की कृपा से आप आत्म-निरीक्षण और आत्म-विकास की ओर अग्रसर होंगे। यह समय आपके लिए खुद को समझने और बेहतर बनाने का है।

शनि का महापरिवर्तन मिथुन राशि के स्टूडेंट्स को भी बहुत अच्छे रिजल्ट देगा। अगर आप हॉयर स्टाइल करना चाहते हैं या कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। शनिदेव के प्रभाव से आप अपने ज्ञान और कौशल में भी सुधार कर पाएंगे। जिससे आपके लिए सफलता के नए दरवाजे खुलेंगे।

मित्रों और परिवार के साथ एक बेहतरीन समय बिताने का मौका मिलेगा और आपका सोशल सर्कल भी बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों के साथ आपका उठना-बैठना होगा और लोग आपकी कम्युनिकेशन स्किल से भी प्रभावित होंगे।

लोग आपकी मेहनत और कार्यशैली यानी वर्किंग स्टाइल की तारीफ करेंगे और समाज में आपका स्टेटस बढ़ेगा। शनि की ऊर्जा से आपको आत्मिक संतोष और मानसिक शांति का अनुभव होगा और यह समय ध्यान लगाने और साधना के लिए भी यानी मेडिटेशन के लिए भी अनुकूल रहेगा और आप आंतरिक सुख को महसूस करेंगे।

शनि आपको सेल्फ इंट्रोस्पेक्शन यानी आत्म निरीक्षण का अवसर भी देंगे, जिससे आप अपनी कमजोरी को समझ कर उन्हें दूर करने का प्रयास करेंगे। आप चीजों को गहराई से सोचें और अच्छे निष्कर्ष निकालने में कामयाब रहेंगे। शनि आपके लिए भाग्य के दरवाजे खोलने जा रहे हैं और अपने मौके का फायदा उठाना है।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari Shani gochar


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News