शनि का महा-परिवर्तन: 30 साल बाद मेष राशि में लौटेंगे न्याय के देवता, इन 3 राशियों को मिलेगी साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से परमानेंट मुक्ति!
punjabkesari.in Saturday, May 23, 2026 - 11:40 AM (IST)
Shani Gochar 2027: भारतीय ज्योतिष शास्त्र में शनि की गणना सर्वाधिक प्रभावशाली ग्रहों के रूप में की गई है। यह जितना अनिष्ट फल प्रदायक है उतना ही उत्कृष्ट और अभीष्ट फलदायक भी है। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार ये सबसे मंद गति से चले वाले ग्रह हैं लेकिन सबसे प्रभावशाली भी माने जाते हैं। पंचांग गणना के अनुसार, 3 जून 2027 को शनि मीन राशि को छोड़कर मेष राशि में कदम रखेंगे। 30 साल बाद मेष में शनि का आगमन होने जा रहा है। आने वाले साल 2027 का यह गोचर इसलिए भी विशेष होने वाला है क्योंकि इनकी चाल में दो बार बदलाव देखने को मिलेगा। जून के बाद अक्टूबर के महीने में शनि एक बार फिर से मीन राशि में संचरण करेंगे।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शनि का गोचर सभी 12 राशियों के जीवन में बदलाव लेकर आएगा। सबसे अधिक प्रभाव इन 3 राशियों सिंह, कुंभ और धनु पर पड़ेगा। इन राशियों के जातक लंबे समय से संघर्ष भरा जीवन व्यतीत कर रहे थे। अब इन्हें अपने जीवन के हर कष्ट से परमानेंट मुक्ति मिलने जा रही है विशेषतौर पर साढ़ेसाती और ढैय्या का दौर समाप्त होने जा रहा है।

Kumbh Rashi कुंभ राशि: शनि का मेष में जाना कुंभ राशि के जातको के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। नई नौकरी या कंपनी की तलाश करने वाले जातकों के लिए ये गोचर शुभ साबित होगा। आय के साधनों का विकास होगा।
Singh Rashi सिंह राशि: सिंह राशि वालों के जीवन में तो उत्सव जैसा माहौल रहने वाला है। व्यापार में परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा, खूब तरक्की करने वाले हैं। नए रिश्ते बनेंगे। विदेश यात्रा का अवसर मिलेगा। जो कार्य रुके हुए थे वे पूरे होंगे। सामाजिक कार्यों में मान और सम्मान मिलेगा।
Dhanu Rashi धनु राशि: धनु राशि के जीवन में तो एक साथ बहुत सारी खुशियां प्रवेश करने को आतुर खड़ी हैं। अगर नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो ये गोचर अच्छा साबित होगा। बिजनेस में वृद्धि और यश मिलेगा। जमीन-जायदाद से संबंधित चल रही परेशानी समाप्त होगी। घर में मांगलिक कार्य पूरे होंगे।

