Shani Gochar 2024: 30 साल बाद न्याय के देवता अपनी मूलत्रिकोण राशि में होंगे विराजमान, इन राशियों के हर काम होंगे पूर्ण

Saturday, Jan 27, 2024 - 07:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Gochar 2024: न्याय के देवता शनि देव को सबसे मंदगामी ग्रह कहा जाता है। ये एक राशि में कम से कम ढाई वर्ष तक रहते हैं। अक्सर लोग इनका नाम सुन के डर जाते हैं लेकिन शनि देव व्यक्ति को कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। जो जैसा कर्म करता है उसे वैसा भी भुगतना पड़ता है। बता दें कि शनि देव 2024 में 30 साल बाद अपनी मूलत्रिकोण राशि में विराजमान हैं और ये 2025 तक यहीं रहेंगे। इस वजह से कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी और जो भी रुका हुआ कार्य था वो पूर्ण हो जाएगा। तो चलिए ज्यादा देर न करते हुए जानते हैं कि कौन सी हैं वो लकी राशियां।

11 फरवरी 2024 से लेकर 18 मार्च 2024 के दौरान शनि अस्त रहेंगे। इसके बाद उदय हो जाएंगे। इसके अलावा शनिदेव 29 जून से 15 नवंबर, 2024 तक शनि कुंभ राशि में रहेंगे।

आज का पंचांग- 27 जनवरी, 2024

आज का राशिफल 27 जनवरी, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

लव राशिफल 27 जनवरी-  पास बुला के गले से लगा के तूने तो बदल डाली दुनिया

Tarot Card Rashifal (27th January): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Vastu Tips For Curtains: आर्थिक तंगी से अपना पीछा छुड़वाने के लिए घर की इस दिशा में लगाएं ये पर्दे

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Khappar yog: मंगल, शनि, सूर्य, 89 दिन खप्पर योग ये राशियां रहे सावधान

Aries मेष राशि: मेष राशि के लिए शनि का ये गोचर बेहद ही शानदार रहने वाला है। जो भी रुका हुआ कार्य था वो पूर्ण हो जाएगा। इस राशि के जातक जो नया काम शुरू करना चाहते हैं उनके लिए ये समय बेहद ही शुभकारी है। जो लोग मानसिक तनाव का सामना कर रहे थे उनको भी इससे मुक्ति मिलेगी। इसी के साथ आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विदेश में नौकरी करने की इच्छा रखते हो तो वो इच्छा भी पूर्ण हो जाएगी। वहीं इसी के साथ नौकरी के लिए भटक रहे लोगों की तलाश भी खत्म हो जाएगी। चारों तरफ ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

Virgo कन्या राशि: कन्या राशि के जातक बेहद ही लकी साबित होने वाले हैं। हर कार्य में मनचाही सफलता मिलेगी। व्यापार में अगर कोई डील रुकी हुई थी वो भी शनि देव की कृपा से आपकी हो जाएगी। पार्टनरशिप में अगर कोई काम रहे हैं तो उसमें भी भाग्य का साथ मिलेगा। धन के लिहाज से कोई कमी नहीं रहेगी। जिस काम को हाथ में लेंगे उसमें ही सफलता मिलेगी। अगर नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो इस दौरान वो भी बदल सकते हैं। लेकिन इस बात का बेहद ध्यान रखें कि कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें।

Scorpio वृश्चिक राशि: शनि इस राशि में पांचवें भाव में विराजमान हैं। चारों तरग से धन आगमन भी सम्भावना बन रही है। पार्टनर के साथ चल रहा मन-मुटाव भी सही होता हुआ नजर आएगा। अपनी मेहनत के बलबूते पर हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर लेंगे। इस राशि के युवा अपने करियर की शुरुआत करने के लिए काफी उत्सुक रहेंगे। शनि का वक्री होना आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। वर्तमान नौकरी से ज्यादा बढ़िया नौकरी करने का मौका मिलेगा। आगे बढ़ने के किसी मौके को हाथ से जाने न दें। जो भी नया काम शुरू करेंगे शनि देव की कृपा से उसमे आपको सफलता प्राप्त होगी।

Prachi Sharma

Advertising