Shani Gochar 2023: नए साल पर शनि बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों के भरे रहेंगे भंडार

Sunday, Jan 01, 2023 - 08:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Rashi Parivartan 2023: नया साल हर किसी के लिए बहुत खास होता है। सभी अपने अच्छे भविष्य के लिए प्रार्थना करते हैं। मन में बहुत से सवाल भी पैदा होते हैं और साथ में अपने आने वाले कल को जानने की जिज्ञासा भी होती है। आने वाले साल में बहुत सारे ग्रह अपनी चाल बदल रहे हैं। जिसका असर 12 रशियों के जीवन पर पड़ेगा। नए साल की शुरुआत में शनि 17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शनि मकर राशि से अपनी चाल बदलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। कई लोग शनि के नाम से ही घबरा जाते हैं। वह माानते हैं की शनि की एक बार किसी पर अशुभ दृष्टि पड़ जाये तो उसके साथ जीवन में सिर्फ नकारात्मक घटनाएं घटती हैं लेकिन ऐसा नहीं है शनि को न्याय का देवता कहा जाता है। इसीलिए जिस व्यक्ति की कुंडली में शनि का शुभ प्रभाव होता है तो उसे जीवन में सिर्फ खुशियां और तरक्की ही मिलती है।



इस बार के शनि परिवर्तन का असर लोगों के व्यापार और कारोबार पर दिखाई देने वाला है। तो आइए जानते है की शनि गोचर इस बार कौन सी 6 राशियों पर अपना प्रभाव दिखाने वाले हैं।

Changes in Saturn will change the lives of these zodiac signs शनि परिवर्तन से इन राशियों का बदलेगा जीवन:

Taurus वृष: शनि गोचर वृष राशि वालो के लिए खुशियां लेकर आएगा। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी लेकिन कुछ महीने में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। काम में इतना व्यस्त रहेंगे की परिवार के लिए बिल्कुल भी समय ही निकाल नहीं पाएंगे। शनि के प्रभाव से विदेश वालों के साथ व्यापार होंगे।

Virgo कन्या: कन्या राशि वालों की नए साल की शुरुआत अच्छी रहने वाली है। बिजनेस के नजरिए से ये साल खूब तरक्की लेकर आएगा लेकिन मध्य में थोड़ा सा सावधान रहने की जरूरत है। अंत में फिर से सफलता आपके कदम चूमेगी।



Leo सिंह: 2023 के वर्ष की शुरुआत सिंह राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहेगी। व्यापार में दिन ब दिन तरक्की करेंगे लेकिन बीच में बिजनेस से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेने से परहेज करें। अंत में लिए गए फैसले व्यापार के लिए फलदायक साबित होंगे।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Sagittarius धनु: धनु राशि वालों के लिए यह साल काफी बढ़िया रहने वाला है। बीते वर्ष के मुकाबले यह साल व्यापार में बहुत सा लाभ लेकर आएगा। धन-संपत्ति के मामले में पॉजिटिव खबर सुनने को मिलेगी।

Capricorn मकर: मकर राशि वालों को बिजनेस में काफी सफलता मिलेगी लेकिन इस सफलता को पाने के लिए दिन-रात एक करने पड़ सकते हैं। व्यापार में मामले में  जुलाई तक बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है।



Aquarius कुंभ: कुम्भ राशि वालों के लिए ये साल कुछ संभावनाएं लेकर आएगा। व्यापार में बढ़ोतरी संभव है लेकिन फिर भी किसी भी समस्या को हलके में न लें, सावधान रहने की जरूरत है।

Nitika

Advertising