Shani Dev: शनिदेव के प्रकोप से बचना है तो घर में रखें ये सामान

Saturday, Mar 02, 2024 - 11:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Dev: शनिदेव को न्याय के रूप में पूजा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को क्रूर ग्रह कहा गया है। माना जाता है कि जिन लोगों पर शनिदेव कृपा करते हैं, उन्हें राज सुख की प्राप्ति होती है। वहीं अगर किसी पर शनि अपनी वक्र दृष्टि डालते हैं तो उसका पूरा जीवन तबाह हो जाता है। सभी ग्रहों में से शनिदेव सबसे कम गति से राशि परिवर्तन करते हैं। करीब ढाई साल तक शनि एक राशि में विराजमान रहते हैं। शनिदेव के किसी एक राशि में ज्यादा देर तक विराजमान रहने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या पैदा होती है। शनि की साढ़ेसाती के कारण व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शनि दोष व शनि पीड़ा से बचने के लिए शनिवार के दिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें घर में रखने से शनिदेव खुश होते हैं और अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं। तो आइए जानते हैं कि शनि प्रकोप से बचने के लिए घर में किन चीजों को रखना चाहिए-


Shani Yantra शनि यंत्र
शनिदेव के प्रकोप से बचने और उनकी कृपा पाने के लिए घर के मंदिर में शनि यंत्र रखें और रोज उसकी पूजा करें। ऐसा करने से शनिदेव खुश होते हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही बुरी शक्तियों से भी बचा जा सकता है।

Shani Chalisa शनि चालीसा
घर में हर देवी-देवता को खुश करने के लिए और उनकी पूजा-पाठ करने के लिए धार्मिक किताबें होती हैं। वैसे ही शनिदेव को खुश करने के लिए और उनकी कृपा पाने के लिए घर के मंदिर में शनि चालीसा की किताब को भी जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने से इंसान के दुखों का अंत होता है। साथ ही वो सुख का भी भागीदार बनता है।

Shami Plant शमी का पेड़
शनिदेव को शमी का पौधा बहुत ही प्रिय है। घर के मुख्य द्वार के बाईं ओर शमी का पौधा लगाना शुभ होता है। माना जाता है कि जिस घर में शमी का पेड़ होता है, वहां शनिदेव का वास होता है। हर शनिवार को शमी के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने और पूजा करने से धन-वैभव की प्राप्ति होती है।

Shiv Statue शिव प्रतिमा
शनिदेव को खुश करने के लिए घर में शिव जी की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। साथ ही हर रोज शिव जी की पूरे विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। शनिदेव शिव जी को अपना गुरु मानते हैं। अपने गुरु का आदर-सत्कार देखकर शनिदेव खुश होते हैं। साथ ही व्यक्ति की हर कामना पूरी करते हैं।

Statue of hanuman ji हनुमान जी की प्रतिमा
जिस घर में हनुमान जी की प्रतिमा की पूजा की जाती है। वहां के सदस्यों के जीवन से सभी प्रकार की समस्याएं और बाधाएं दूर हो जाती हैं। शनि देव ने हनुमान जी को वचन दिया था कि आपके भक्तों को मेरा दोष कभी नहीं सहना पड़ेगा और मैं उनको हमेशा शुभ फल ही प्रदान करूंगा।

 

Niyati Bhandari

Advertising