Shani amavasya: शनि अमावस्या पर मंदिर न जा सके तो घर बैठे पाएं शनि देव की कृपा

Saturday, Jan 21, 2023 - 07:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani amavasya 2023: आज 21 जनवरी, 2023 को शनिश्चरी अमावस्या है। इस दौरान शनि पूजा करना अक्षय गुणा फल देता है और शनि संबंधित दोषों में काफी हद तक लाभ प्राप्त होता है। इस रोज शनि मंदिर जाना अत्यंत शुभ फलदायक है लेकिन अगर किसी कारणवश आप मंदिर नहीं जा सकते तो घर पर ही यह काम करके शनि कृपा के पात्र बन सकते हैं।


1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Shanishchari Amavasya upay 2023:
हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद शनि चालीसा या दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ पढ़ें।

शमी के पौधे की जड़ को काले धागे में बांधकर गले या बाजू में धारण करें। ऐसा करने से शनिदेव से संबंधित जीवन में जितने भी विकार हैं उनका शीघ्र ही निवारण होगा।


शनि के बुरे फल को दूर करने के लिए काली चीजें जैसे काले चने, काले तिल, उड़द की दाल, काले कपड़े आदि का दान किसी गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को करें। 

ऐसा माना जाता है कि कुत्ता शनिदेव का वाहन है और जो लोग कुत्ते को खाना खिलाते हैं उनसे शनि देव अति प्रसन्न होते हैं।  किसी कुत्ते को तेल चुपड़ी हुई रोटी खिलाएं।


काली गाय को हरी घास खिलाएं। अगर किसी कारणवश घास प्राप्त न हो पाए तो काली गाय के मस्तक पर सिंदूर से तिलक करें और सींगों में कलावा बांधकर तेल की ज्योत जलाएं और आरती करें तत्पश्चात परिक्रमा करके बून्दी के लड्डू का भोग लगाएं। चार लड्डू गाय माता को खिलाएं शेष बचे लड्डू गरीब बच्चों को बांट कर थोड़ा प्रशाद घर के सदस्यों को दें और स्वयं ग्रहण करें। 

Don't do this work on shani amavasya शनिश्चरी अमावस्या पर न करें ये काम- मांस, मछली और शराब से दूर रहें। शारीरिक संबंध बनाने से बचें। 
 

Niyati Bhandari

Advertising