शनि अमावस्या: आज रात कर लें इन मंत्रों का जाप, दंडनायक बन जाएंगे फलदायक

Saturday, May 04, 2019 - 01:48 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
अमावस्या को हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण माना गया है।  लेकिन अगर बात करें  शनि अमावस्या की तो इसका महत्व तो और भी ज्यादा है।   इस दिन सूर्य पुत्र शनिदेव की पूजा-अर्चना करने से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है और कर्मक्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। शनिदेव को ये अमावस्या अधिक प्रिय है इसलिए इस दिन सच्चे मन से शनि से अराधना कर आप समस्त दुखों से मुक्ति पा सकते हैं और जल्दी शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं। आपको बता दें कि मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव 30 अप्रैल 2019 को प्रातः 6:13 पर वक्री हुए थे। जिसका बुरा और अच्छा असर हर व्यक्ति के जीवन पर पड़ेगा। तो अगर आप शनि देव की कृपा के पात्र बनना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को ज़रूर पढ़ें। आइए आपको बताते हैं कुछ महाउपायों के बारें में जिनसे आप शनिदोष को दूर कर सुख—समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद पा सकते हैं।

आज के दिन स्नान करके शनि मंदिर में जाकर शनिदेव की पूजा करके का शनि देव सरसों के तेल का दीया जलाएं। इसके बाद शनिदेव को नीले फूल अर्पित करें इससे वो आप पर शीघ्र प्रसन्न हो जाएंगे।

इस दिन दशरथ कृत शनि स्तोत्र का 11 बार पाठ करना उत्तम माना गया है।

ये दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए भी शुभ माना गया है। पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए पीपल की पूजा करके पीपल के पत्तों पर 5 प्रकार की मिठाइयों को रखकर पितरों का ध्यान करें। जो प्रसाद पितरों को अर्पित किया है उसे घर नहीं लाएं, पूजन स्थल पर मौजूद लोगों में बांट दें।

शनि अमावस्या पर दान देने का भी अत्यधिक महत्व माना गया है, इस दिन काली उड़द काले जूते, काले वस्त्रि, काली सरसों का दान करने से व्यक्ति के नौकरी-पेशा में आ रहीं बाधाएं दूर होती हैं साथ ही बेरोजगारों को अच्छे अवसर मिलते हैं।

इस दिन काले कपड़े, नीलम का दान करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

शनि अमावस्या के दिन हनुमानजी को चोला चढ़ाएं। हनुमान चालीसा का अधिक से अधिक दान करें। काले कपड़े में सवा किलोग्राम काला तिल भर कर किसी गरीब को दान करें। पीपल के वृक्ष पर सात प्रकार के अनाज चढ़ाकर बांट दें।
Shani Amavasya : आज रात कर लें ये महाउपाय, कभी नहीं पड़ेगी शनि की टेढ़ी नज़र(VIDEO)

इसके अलवा इस दिन शनिदेव के मंत्रों का जाप करने से शनि के प्रकोप और क्रूरता से बचा जा सकता हैं तो आइए जानते हैं शनिदेव के प्रभावी मंत्रों के बारें में जिनका श्रद्धा के साथ जाप करने से आप निश्चित रूप लाभ प्राप्त कर सकते हैं..

सूर्य पुत्रो दीर्घ देहो विशालाक्ष: शिव प्रिय:।

मंदाचाराह प्रसन्नात्मा पीड़ां दहतु में शनि:।।

ॐ शं शनैश्चराय नमः

ॐ प्रां प्रीं प्रौ सं शनैश्चराय नमः

ॐ नमो भगवते शनैश्चराय सूर्यपुत्राय नमः
Sunglasses के इस अनोखे उपाय से करें शनिदेव को खुश |(VIDEO)

Jyoti

Advertising