Shani Amavasya Ke Upay- शनिदेव के लाडले बनने के लिए करें ये काम

Saturday, Mar 13, 2021 - 06:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Amavasya 2021- आज फाल्गुन मास के कृष्णपक्ष की अमावस्या तिथि है। शनिवार होने के कारण ये शनि अमावस्या कहलाएगी। क्या आप जानते हैं,  शनिवार के दिन आई हुई अमावस्या ही क्यों खास होती है ? इसके कई कारण हैं पहली बात तो ये अमावस्या के दिन घनी काली रात होती है। शनि महाराज जो अंधकार का प्रतीक हैं, उन्हें अमावस्या का दिन अति प्रिय है। अंतर ज्ञान की प्राप्ति का पहला पड़ाव ही अंधकार है।

What is the significance of amavasya tithi- अमावस्या के दिन किए किए विशेष धार्मिक अनुष्ठान कई प्रकार के यांत्रिक और तांत्रिक लाभ देते हैं। शनि अमावस्या वाले दिन जप तप और व्रत करने से शनि महाराज को प्रसन्न कर उनका लाडला बना जा सकता है-

Ways to Make Shani Dev Happy

शनि महाराज के नामों का जाप और अंतर्ध्यान होकर उनकी स्तुति करने से शनि कृपा का विशेष पात्र बना जा सकता है।

पवित्र नदी में स्नान करने से शनि महाराज द्वारा मिल रहे मानसिक संतापों से मुक्ति मिलती है। ओम शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप और शनि चालीसा का पाठ रात के समय कुश के आसन पर पश्चिम मुख होकर बैठ कर करने से धन वृद्धि और व्यापार में लाभ के साथ-साथ दुख दरिद्रता दूर होती है।

आज के दिन कुछ विशेष बातों का भी ध्यान रखें जैसे किसी कौए या पक्षी को कंकर मारना शनि प्रकोप का कारण बनता है।

अपने चाचा से किया गया विवाद, उनकी संपत्ती हरना या छल करना शनि की क्रूर दृष्टी का भागी बनाता है।

कटहल के पेड़ की पूजा अधिक शुभ फलदाई होती है, इससे संतान की प्राप्ति होती है।

अपने इष्ट को नारियल चढ़ाने से शनि की शुभता बढ़ती है।

जितनी अधिक मेडिटेशन या शिव भक्ति करते हैं, उतनी अधिक शनि कृपा मिलती है।

पश्चिम दिशा को साफ रखें, अपना धन भी इसी दिशा में रखें। यहां कभी भी कूड़ा न रखें।

पश्चिम दिशा में गोधन का लेप करने से धन आने के मार्ग खुलने लगते हैं।

 

 

Niyati Bhandari

Advertising