शनि अमावस: शनि सुख धाम मंदिर में पितृ सहित कालसर्प दोषों से मुक्ति हेतु होगा विधिवत पूजन

Thursday, Nov 16, 2017 - 10:31 AM (IST)

जालंधर, (पांडे): शनि सुख धाम रायपुर रसूलपुर में शनि अमावस समारोह का आयोजन 18 नवंबर को किया जा रहा है। तैयारियों को लेकर मंदिरर के सदस्यों में विचार-विमर्श हुआ। इस संबंध में मंदिर के संस्थापक मुरली मनोहर वधवा ने बताया कि शनि अमावस के दिन प्रात: 8 से शाम 4 बजे तक हनुमंत एवं काल सर्प दोष, साढ़े सती, ढैय्या, पितृ दोष पूजन विद्वान पंडितों द्वारा किया जाएगा। इसके उपरांत सायं 5 बजे शनि महाराज को छप्पन भोग लगाया जाएगा। सायं 6 बजे शनि महाराज जी की महा आरती होगी। इससे पहले दूध, दही, शहद, मक्खन व चीनी से शनि शिला का अभिषेक होगा। 

 

उन्होंने बताया कि शनि महाराज की पूजा-अर्चना करने से मानव के कष्ट स्वयं ही दूर हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि शनि पूजन के दौरान सबसे अहम बात यह है कि मंत्रों का उच्चारण सही हो। मंत्रों का सही उच्चारण न होने से पूजन का असर बेअसर हो जाता है। उन्होंने बताया कि  इस मौके पर समारोह में शामिल होने वाले भक्तों में लंगर प्रसाद वितरित किया जाएगा।

Advertising