क्या वाकई होते हैं शकुन-अपशकुन

Monday, Jan 07, 2019 - 10:57 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

शकुन और अपशकुन, काम होना न होना, कोई संकट आना, खुशियों का आना आदि के बारे में प्रकृति पहले ही संकेत दे देती है। कई बार हम इन्हें अनदेखा कर देते हैं तो कई बार हम इनका विचार कर लेते हैं। आप जब भी घर से बाहर निकलें तो माता-पिता, बड़े भाई-बहनों का आशीर्वाद लेकर ही निकलना चाहिए। हो सके तो उनके चरणों का स्पर्श करके अपना काम करेंगे तो सफलता पूर्ण रूप से मिलती है। घर से निकलते समय दही-चीनी भी मां या बहन के हाथों से खानी चाहिए। शकुन और अपशकुन मनुष्य, पशु-पक्षियों, पेड़-पौधों, जीव-जन्तुओं, मौसम और आस-पास के वातावरण आदि से होता है। 

अशुभ संकेत
विवाह के समय जब आपका तिलक हो रहा हो तो अचानक वर्षा का होना अशुभ है। विवाह के बाद आपका कोर्ट केस होगा, संबंध विच्छेद और परेशानी अलग से।

विवाह के कुछ समय पहले आपके ऊपर कोई बर्तन गिर जाए जिससे आपके किसी अंग में कोई नीला अथवा लाल निशान बन जाए तो समझना तलाक होगा।


अगर बर्तन आपके पैर के नाखून पर गिरे और वह नाखून लाल, नीला अथवा काला हो जाए तो विवाह के बाद आपका जीवन मुसीबतों में घिरेगा। जब वह नाखून धीरे-धीरे बढ़ता हुआ उस निशान को समाप्त कर दे अथवा वह निशान स्वत: समाप्त हो जाए तब मुसीबतें भी छोड़ देंगी, इसलिए उस समय महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए।

सगाई के बाद आपको स्वप्र में डर लगने लगे, बुरे-बुरे स्वप्र दिखाई देने लगें तो उस समय सगाई को खंडित कर देना चाहिए, विवाह सफलता प्राप्त नहीं कर सकता।

विवाह के दिन भगवान के आगे जलते हुए दीपक का अचानक बुझ जाना अशुभ संकेत है।

घर की छत पर अथवा बालकनी में कोई पक्षी गिर कर मर जाए अथवा ऊपर से घायल होकर मरा हुआ गिरे तो शुभ संकेत नहीं है।

घर के अन्दर चमगादड़ों का होना अशुभ है।

घर में अत्यधिक चूहों का होना भी अशुभ है।

घर में मकड़ी के जाले नहीं होने चाहिएं, ये अशुभता की ओर संकेत करते हैं।

घर से निकलते समय कोई छींक दे तो अशुभ होता है, अगर दो बार छींक दे तो शुभ होता है।

घर की छत, मुंडेर अथवा बालकनी में उल्लू आकर बैठ जाए तो घर में कोई विपत्ति आने का संकेत है।

कहां जा रहे हो’ ? घर से निकलते समय, ऐसा किसी ने प्रश्न किया तो यह अशुभ है। वह कार्य ही सम्पन्न नहीं होता इसीलिए किसी व्यक्ति को जाते हुए देखकर ‘कहां जा रहे हो’? नहीं पूछना चाहिए।

घर में शीशे का टूटना शुभ नहीं होता, फौरन उस टूटे हुए शीशे को घर से बाहर कर दें।

रोटी बनाने वाले चकले का टूटना दरिद्रता देता है।

घर से निकलते ही परिवार के लोग आपस में लडऩे लगें तो अशुभ है।

घर से निकलते ही परिवार के किसी सदस्य को चोट लगना अथवा खून निकलना अशुभ संकेत है, इसलिए आप कुछ देर बाद घर से निकलें।

घर से निकलते समय जूते, चप्पल अथवा सैन्डल का अचानक पैरों से अपने आप निकलना भी शुभ संकेत नहीं है।

घर से निकलते समय कोई कपड़ा अचानक से कहीं अटक जाए अथवा अटक कर फट जाए तो यह अशुभ संकेत है। वह काम कुछ समय के लिए टाल देना चाहिए।

घर से निकलते ही बिजली का चले जाना अशुभ संकेत है। आप अब वापस घर आ जाएं और कुछ समय बाद जाएं।

आरक्षण पर बोले अब ये कथावाचक, देखें Exclusive Interview श्रीकृष्ण चंद्र शास्त्री के साथ

Niyati Bhandari

Advertising