September 2023 Virgo Horoscope: कन्या राशि के लिए सितंबर महीने का राशिफल

Wednesday, Aug 30, 2023 - 09:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

September 2023 Virgo Horoscope: आज बात करेंगे सितंबर का महीना कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ? आपकी कुंडली में लग्न में मंगल गोचर कर रहे हैं। मंगल का गोचर लग्न में शुभ नहीं होता। केतु दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं और ये भी शुभ नहीं होता। चंद्रमा और शनि का गोचर छठे भाव में हो रहा है। ये गोचर शुभ होता है। गुरु और राहु अष्टम में गोचर कर रहे हैं। सबसे पहला परिवर्तन होगा 4 सितंबर के दिन। इस दिन दो ग्रह वक्री होंगे। गुरु इस समय मार्गी चल रहे हैं। 17  सितंबर को सूर्य आपकी कुंडली में राशि परिवर्तन करेंगे और लग्न में आ जाएंगे। हालांकि ये गोचर शुभ नहीं रहेगा। बुध 15  सितंबर को जो वक्र अवस्था में चल रहे हैं, वो मार्गी भी हो जाएंगे। गुरु अष्टम भाव में हैं और आपकी कुंडली में दो केंद्रों के स्वामी हैं। यदि तो आपकी कुंडली में गुरु वक्री हैं तो आपको फायदा हो सकता है।

Status of Karma Sthana in the month of September सितंबर महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: कर्म भाव के स्वामी बुध बनते हैं। जॉब, नौकरी, कारोबार और पैसा सब यही से आता है। इसके ऊपर गुरु की दृष्टि है। धन स्थान के ऊपर भी गुरु की दृष्टि है ये पैसों के फ्लो को कायम रखेगा। शुक्र मार्गी हो जाएंगे तो आय स्थान भी बेहतर रहेगा। धन भाव के स्वामी का आय भाव में आ जाना एक तरीके से अच्छा योग होता है। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।

Relationship status in  September सितंबर महीने में रिलेशन की स्थिति: सप्तम भाव से रिलेशनशिप देखा जाता है। गुरु को शनि, राहु, मंगल और केतु पीड़ित कर रहे हैं। कहीं न कहीं रिलेशनशिप में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। 15 सितम्बर के बाद थोड़ा ज्यादा ध्यान रखना होगा। कन्या राशि के जातक थोड़ा संभल कर रहें। महिलाएं भगवान शिव की उपासना करें और पुरुष मां गौरा की पूजा करें। सिंगल के लिए पंचम भाव का स्वामी छठे भाव में चला गया। फ़िलहाल अभी सिंगल को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। शुक्र रोमांस का कारक पंचम को देख रहे हैं। जो रिलेशन में हैं उन्हें अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। मूवी या डिनर पर जा सकते हैं।

Health status in the month of September सितंबर महीने में सेहत की स्थिति: सूर्य लग्न में आ जाएंगे। लग्न और हेल्थ के कारक ग्रह सूर्य होते हैं। निश्चित तौर पर बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। शनि छठे में गोचर कर रहे हैं और ये उनका अपना भाव है। छठा रोग, ऋण और शत्रु का भी भाव होता है। ड्राइविंग थोड़ी संभल कर करें।

Status of education in the month of September सितंबर महीने में शिक्षा की स्थिति: जो लोग रिसर्च में जाना चाहते हैं, उनके लिए समय बहुत बढ़िया है। जो लोग अच्छे संस्थान में एडमिशन लेना चाहते हैं उनकी भी इच्छा पूरी हो सकती है।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 

Niyati Bhandari

Advertising