September 2023 Cancer Horoscope: कर्क राशि वालों के लिए सितंबर महीने का हाल

punjabkesari.in Tuesday, Aug 29, 2023 - 09:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

September 2023 Cancer Horoscope: आज बात करेंगे सितंबर का महीना कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ? कर्क राशि के जातकों का स्वामी चन्द्रमा होता है। लग्न में शुक्र वक्री चल रहे हैं। सूर्य और बुध दूसरे भाव में हैं। बुध का गोचर शुभ है और सूर्य का गोचर शुभ नहीं है। मंगल तीसरे भाव में हैं और शुभ गोचर में है। शनि अष्टम में हैं और आप शनि की अष्टम ढैय्या से गुजर रहे हैं। चन्द्रमा को गोचर भी अष्टम में हो रहा है। राहु और गुरु का गोचर आपके लिए शुभ नहीं है। सबसे पहला परिवर्तन 4 सितंबर को ही हो जाएगा। शुक्र वक्री चल रहे हैं और मार्गी हो जाएंगे। शुक्र आय और सुख स्थान के स्वामी हैं। छठे और भाग्य स्थान के स्वामी का आपके लिए वक्री होना बढ़िया नहीं है। सूर्य 17 को राशि परिवर्तन करेंगे और बुध इसी भाव में 15 को मार्गी हो जाएंगे। बुध आपकी कुंडली में बारहवें और तीसरे भाव के स्वामी हैं। सूर्य मंगल के साथ आ जाएंगे। सूर्य तीसरे भाव में शुभ फल करते हैं।

Status of Karma Sthana in the month of September सितंबर महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: कर्म भाव का स्वामी लग्न से तीसरे में चला गया। कर्म के लिहाज से आपको काफी फायदा होगा। नौकरी और जॉब में वृद्धि होती हुई नजर आएगी। 1 से ज्यादा जॉब के ऑफर आएंगे। आय भाव का स्वामी केंद्र में आकर मार्गी हो गया है। घर या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो प्लान फलीभूत होता हुआ नजर आएगा। अष्टम में शनि हैं तो हो सकता है नतीजे थोड़े से स्लो आएं।

Relationship status in September सितंबर महीने में रिलेशन की स्थिति: रिलेशन को लेकर दिक्कत नजर आ रही है। शनि यहां पर सप्तम के स्वामी बनते हैं और अष्टम से गोचर कर रहे हैं। मानसिक परेशानी हो सकती है। सूर्य और शनि का समसप्तक होना ये सही नहीं है। कर्क राशि के शादीशुदा जातकों को थोड़ा सा संभल कर रहना होगा। समस्या हो सकती है। सिंगल को गुड न्यूज़ मिलेगी।

Health status in the month of September सितंबर महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ के लिहाज से छठे भाव के स्वामी गुरु राहु-केतु भाव में हैं। सूर्य शुभ गोचर में नहीं हैं। पहले 17 दिन अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सजग रहें। बाहर का जंक फूड थोड़ा अवॉयड करें। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

Status of education in the month of September सितंबर महीने में शिक्षा की स्थिति: एजुकेशन के कारक ग्रह मार्गी हो जाएंगे। उसके आपको बढ़िया रिजल्ट मिलेंगे। पंचम के स्वामी मंगल शुभ गोचर में हैं।  

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News