सपने में दिख जाएं ये चीज़ें, तो समझ लें जीवन में से दूर होने वाले हैं दुख के दिन

Saturday, Nov 27, 2021 - 12:48 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
स्वप्न शास्त्र में कहा गया है कि हर सपना जीवन से जुड़ा एक संदेश होता है, कुछ सपने अच्छे होते हैं तो कुछ बेहद डरावने। लगभग लोग समझते हैं कि अच्छे सपने अच्छा संदेश लाते हैं, और डरावन व भयानक सपने में बुरा। परंतु असल में ऐसा बिल्कुल नही हैं। कई डरावने या भयानक दिखने वाले सपने अच्छे व शुभ साबित होते हैं। तो आज हम हम आपको कुछ ऐसे ही डरावने सपने बताएंगे जो आपके लिए बहुत अच्छे साबित हो सकते हैं। इन सपनों के बाद आपकी दुनिया बदल सकती है।

सपने में अर्थी दिखना

-सपने में अगर किसी आम इंसान को अर्थी दिखती है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।

-यह एक शुभ सपना है और इसका अर्थ है कि आपकी आर्थिक स्थिति में जल्द ही सुधार होने वाला है। या फिर यदि आपका कहीं लंबे समय से धन अटका हुआ है तो वह भी जल्द ही आपको प्राप्त हो सकता है।

-यदि यह सपना किसी बुजुर्ग व्यक्ति को दिखे तो इसका अर्थ है कि उन्हें जल्द ही किसी पुराने रोग से राहत मिल सकती है।

सपने में घर जलते देखना

-सपने में यदि आप खुद का घर जलते देखें तो इसका कोई गलत मतलब न निकालें।

-इस सपने का अर्थ है कि आपको जल्द ही संतान की प्राप्ति होने वाली है।

-अविवाहित जातकों को अगर यह सपना दिखे तो इसका अर्थ है कि बहुत ही जल्द उनका विवाह अपने मनपसंद जीवनसाथी से हो सकता है।

-ऐसे में जलते हुए घर का सपना देखना हर लिहाज से शुभ माना गया है।

सपने में मृत सांप देखना

-सपने में यदि आपको मृत सांप दिखे तो आपको खुश हो जाना चाहिए क्योंकि यह एक शुभ संकेत है।

-इस सपने का अर्थ है कि अगर आपके जीवन पर राहु का प्रभाव था तो वो अब खत्म हो चुका है यानी कि आपने राहु द्वारा दिये गए सभी कष्ट भोग लिए हैं और आपका आने वाला समय सुखद रहने वाला है।

सपने में स्वयं का जीवन समाप्त करते हुए देखना

-अगर आप सपने में यह देखते हैं कि आप आत्महत्या जैसा घृणित कार्य कर रहे हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

-इस स्वप्न को भी एक शुभ स्वप्न माना गया है। इसका अर्थ है कि आपकी आयु कुछ और साल बढ़ गयी है।

-ऐसे सपने दीर्घायु होने के सूचक माने गए हैं।

सपने में स्वयं को कब्रिस्तान या सुनसान स्थान पर देखना

-कब्रिस्तान या श्मशान या फिर कोई सुनसान जगह आम धारणा में काफी डरावनी मानी जाती है।

-ऐसे में इस जगह के सपने आम लोगों को और भी डरा देते हैं लेकिन असल में ये सपने आने वाले अच्छे समय के सूचक माने गए हैं।

-इस सपने का अर्थ है कि निकट भविष्य में जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है।


 

Jyoti

Advertising