इन आदतों का करें त्याग, धन अौर सफलता में बनती हैं बाधक

Sunday, Apr 02, 2017 - 10:46 AM (IST)

सुखी अौर खुशहाल जीवन के लिए व्यक्ति को मेहनत करने की आवश्यकता होती है। लेकिन कई बार अधिक मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति व उसके परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसके पीछे व्यक्ति की कुछ ऐसी आदतें हैं जो सफलता में बाधक बनती हैं। शास्त्रों में भी कुछ ऐसी बुरी आदतों का उल्लेख है जिन्हें करने वाले व्यक्ति को आर्थिक तंगी अौर असफलता को झेलना पड़ता है। व्यक्ति इन आदतों से दूरी बनाकर खुशहाल जीवन यापन कर सकता है। 

अधिक समय न सोएं
अधिक समय तक नहीं सोना चाहिए। इससे समय व्यर्थ होता है अौर ये दरिद्रता का भी कारण बनती है। व्यक्ति को उतने समय ही सोना चाहिए जितना उसके स्वास्थ्य अौर समय के अनुसार ठीक हो। 

आलस्य का करें त्याग
आलस्य व्यक्ति की सफलता के मार्ग में सबसे बड़ा बाधक है। आलसी व्यक्ति किसी भी कार्य को सही ढंग से नहीं करता, जिसके कारण उसे असफलता मिलती है। अालस्य का त्याग कर ही व्यक्ति को सफलता अौर समृद्धि मिल सकती है। आलस्य का त्याग करने से व्यक्ति को जहां सफलता मिलती है वहीं देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न हो अपनी कृपा बनाए रखती हैं। 

सदैव रहें भय मुक्त
जो लोग हर कार्य को डर-डर करते हैं उन्हें जीवन में कभी भी सफलता नहीं मिलती। डर से व्यक्ति का आत्मविश्वास कम हो जाता है। जिसके कारण लोग अपनी योग्यताअों को उजागर नहीं कर पाते। 

क्रोध के समय रखें सयंम
क्रोध व्यक्ति का शत्रु है। क्रोध व्यक्ति के सोचने समझने की शक्ति को कम कर देता है। जो व्यक्ति गुस्सा करता है उसका मन सदैव अशांत रहता है। क्रोधित व्यक्ति किसी भी कार्य को सही ढंग से नहीं कर पाता। ये आदत व्यक्ति के सामाजिक जीवन अौर रिश्तों में भी बुरा प्रभाव डालती है। इसलिए व्यक्ति को क्रोध के समय सयंम से काम करना चाहिए। 

कार्य में न करें टालमटोल 
कार्य को करने से पूर्व टालमटोल करना अच्छी आदत नहीं है। इसी आदत के कारण कई बार महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूर्ण नहीं होते अौर व्यक्ति को अार्थिक नुक्सान को झेलना पड़ता है।

Advertising