जानिए, वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा 2019

Monday, Dec 31, 2018 - 02:44 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (video)


आने वाला नया साल आपके लिए और आपके परिवार के लिए कैसा होगा यह जानने की उत्सुकता प्रत्येक व्यक्ति को होती है। पंजाब केसरी चन्द्र राशि के आधार पर आपको यह बताने की कोशिश कर रहा है कि आने वाला साल आपके लिए कैसा होगा। आमतौर पर राशि की गणना सूर्य और चन्द्र राशि के आधार पर होती है लेकिन भारतीय पराशर ज्योतिष में चन्द्र राशि को ही मान्यता है और जातक का नाम भी चन्द्र राशि के आधार पर ही तय होता है। यदि आपका नाम तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  से शुरू होता है तो आपकी चन्द्र राशि वृश्चिक है। वृश्चिक राशि के लिए आने वाला साल कुछ ऐसा रहेगा।

जनवरी
बनते कामों में विध्न पड़ सकता है। घरेलू उलझनों से राहत मिलेगी। दौड़-धूप के बाद उम्मीद से अधिक आय के साधन बनेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा  रिश्ते खराब हो सकते हैं। पार्टनर के साथ आज पुराने विवाद खत्म होंगे।

फरवरी
नौकरी एवं व्यवसाय में अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। सांझेदारी के साथ किए गए कामों में हानि होगी। धर्म-कर्म में रूझान बढ़ेगा। लाइफ में नये उत्साह और रंग आने वाले हैं। विरोधियों से सावधान रहें। प्रेम में हारी हुई बाजी को जीत लेंगे।

मार्च
व्यर्थ की उलझनों से दूर रहें। आय से अधिक खर्च होगा इसलिए गुस्सा न करें, धैर्य से काम लें। मेहनत काफी करनी पड़ेगी तभी नौकरी में उन्नति होगी। बेकार की बहस में न पड़ें। यात्रा पर जाने के योग हैं, जिससे जीवन में सुखद मोड़ आएगा। 

अप्रैल
व्यवसाय अथवा नौकरी में बहुत सारे सुखद परिवर्तन होने वाले हैं। सुविधा और विलास पर अधिक खर्च न करें बाद में पछताना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी। अपना आपा न खोएं, हर प्रयास में सफलता मिलेगी। 

मई
परिस्थितियों में कुछ सुधार होगा। धन लाभ के अवसर मिलेंगे परंतु निजी कारणों से उचित लाभ प्राप्त नहीं होगा। करियर में कई सकारात्मक बदलाव तो होंगे लेकिन मेहनत बहुत करनी पड़ेगी। लव लाइफ सामान्य रहेगी।

जून
व्यवसाय एवं नौकरी में उन्नति के लिए खास व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। बिगड़े कार्य बनेंगे। निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। मान सम्मान, भूमि, सवारी और सुख के साधनों में वृद्धि होगी।  

जुलाई
मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन लाभ एवं उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार संबंधित उलझनें होंगी लेकिन जल्दी ही सुलझ जाएंगी। किसी अपने से धोखे की संभावना बनी रहेगी। श्री हनुमान जी का पाठ करना शुभ होगा। 

अगस्त
व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा। निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे। शुभ समाचार मिलेगा। शुभ कार्यों पर खर्च होगा। अचानक मन में कोई उदासी बैठ जाएगी, परिवार में मतभेद उत्पन्न होंगे। बनते कामों में विध्न पैदा होंगे। भौम चण्डिका स्तोत्र या मंत्र का पाठ करना शुभ होगा।

सितम्बर
स्वास्थ्य ढिला होने के कारण अचानक खर्च भी बढ़ेंगे। मान-सम्मान में वृद्धी, भूमि, सवारी आदि का सुख प्राप्त होगा। नए काम में रूझान रहेगा परंतु अधिकारी वर्ग से मनमुटाव एवं व्यर्थ का तनाव रह सकता है।

अक्तूबर
मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि एवं धन लाभ के विशेष अवसर मिलेंगे। नए काम को बुलंदी तक लेकर जाने का प्रयास लाभकारी होगा। सेहत में सुधार होगा। लव लाइफ रंगीन रहने वाली है। यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।

नवम्बर
आय अल्प परंतु धन का खर्च अधिक होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक स्थिति में सुधार एवं पारिवारिक सहयोग से कुछ काम बनेंगे। शेयर-फंड या निवेश के चक्कर में न पड़ें। श्री दुर्गा कवच का पाठ करना शुभ होगा।

दिसम्बर 
किए गए प्रयासों में भाग्य साथ देगा और अपार सफलता मिलेगी। श्रेष्ठ व्यक्तियों से संपर्क आशा से अधिक लाभ देंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद होते हुए भी व्यर्थ की चिंताएं और तनाव बना रहेगा। स्वास्थ्य कुछ ढिला एवं धन खर्च अधिक होगा।

जानिए, मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 2019

जानिए, वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा 2019

जानिए, मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा 2019

जानिए, कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा 2019

जानिए, सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा 2019

जानिए, कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा 2019

जानिए, तुला राशि के लिए कैसा रहेगा 2019 

 

Niyati Bhandari

Advertising