Scorpio 2024 Horoscope: वृश्चिक राशि वालों का सटीक राशिफल 2024

Tuesday, Jan 02, 2024 - 10:04 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Scorpio 2024 full Prediction: आज हम बात करेंगे कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 2024 कैसा रहने वाला है ? वृश्चिक राशि के जातक शनि और बुध की दशा में पैदा होते हैं। जो जातक इस समय प्रोफेशनल लाइफ में हैं वो इस समय शुक्र की दशा से गुजर रहे हैं। ये दशा शुभ नहीं है। मंगल की राशि में शुक्र को बारहवें भाव का स्वामित्व मिलता है। मंगल की राशि में शुक्र को सप्तम भाव का स्वामित्व मिलता है। सप्तम भाव में शुक्र की वृश्चिक राशि आ जाएगी। ये दशा अनुकूल नहीं है। यदि आपकी कुंडली में शुक्र की पोजीशन ठीक है तो समय सही रहेगा।

चंद्रमा से ग्यारहवें भाव में गोचर हो रहा है। यह गोचर बहुत शुभ है। पाप ग्रह बढ़िया फल प्रदान करते हैं। ये आपको काफी अच्छी ग्रोथ देंगे। गुरु का गोचर आपके लिए छठे भाव में हो रहा है। अप्रैल तक का समय आपके लिए काफी शुभ रहेगा। धन स्थान के स्वामी छठे भाव में चले गए। ऐसा हो सकता है कोई काम करेंगे तो भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। भाग्य स्थान के कारक ग्रह अच्छे नहीं हैं। धन के लिहाज से समय सही रहेगा लेकिन काम में अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। 30 अप्रैल के बाद गुरु सप्तम भाव में जाएंगे तो वो आपके लिए शुभ गोचर में आ जाएंगे। वो धन स्थान के अलावा पंचम भाव के भी स्वामी हैं। ये 30 अप्रैल के बाद आपको इसके शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे।

वृश्चिक राशि के ऊपर इस समय इनके ऊपर शनि की ढैया चल रही है। शनि कुम्भ राशि में हैं तो चौथी ढैया चल रही है। शनि सोने के पाए में हैं। मां की सेहत को लेकर किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जब गुरु का ट्रांजिट हो जाएगा तो समय काफी सही रहेगा। उससे पहले अगर कोई लीगल मामला आता है तो थोड़ा बच के रहें। लड़ाई-झगडे से दूरी बनाए रखें।

अप्रैल के बाद धन के लिहाज से समय सही रहेगा। शुक्र की दशा सही चल रही है तो समय काफी बढ़िया रहेगा।

How will 2024 be for युवाओं के लिए कैसा रहेगा 2024
युवा इस समय ज्यादातर बुध की दशा में चल रहे हैं। बुध ग्यारहवें भाव के स्वामी होते हैं। उनके लिए समय बहुत बढ़िया है। बुध अष्टम भाव के भी स्वामी होते हैं। अप्रैल के बाद गुरु सप्तम में आ जाएंगे। जिनकी शादी नहीं हुई है उनकी शादी अप्रैल के बाद हो जाएगी। जो पहले से रिलेशन में हैं उनको ज्यादा समस्या आ सकती है। पंचम भाव में जब राहु आएगा तो बिना बात का कन्फ्यूजन पैदा हो सकती है। बेवजह की ओवरर्थिंकिंग आपको परेशानी में डाल सकती है। जिन जातकों के घर इस समय संतान आने वाली है उनको थोड़ा सा संभल कर रहना होगा। केतु शुभ गोचर में आ गया है। राहु जब पंचम भाव में आते हैं तो परेशानियां पैदा कर देते हैं। राहु पंचम भाव को प्रभावित कर रहा है। स्टूडेंट्स के लिए अप्रैल के बाद का समय काफी बढ़िया है। ये लोग काफी कमिटमेंट के साथ काम करते हैं।

How will 2024 be for the elderly बुजुर्गों के लिए कैसा रहेगा 2024
बहुत सारे बुजुर्ग इस समय शुक्र के आखिरी पड़ाव में होंगे। सूर्य हेल्थ के कारक ग्रह हैं। सूर्य लग्न के कारक होते हैं। जिन जातकों की उम्र 50 या 55 के आसपास की है उनको सूर्य नमस्कार करने की सलाह दी जाती हैं। ऐसा करने से कोई परेशानी नहीं आएगी। सूर्य का दान भी आप कर सकते हैं। राहु का छठे भाव में गोचर करना आपको पेट से जुड़ी किसी समस्या का सामना करना पड़ेगा।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 

Prachi Sharma

Advertising