सावन के हर सोमवार करें इस 1 मंत्र का जाप, फिर देखें कैसे LIFE में होंगे चमत्कार

Thursday, Jul 18, 2019 - 06:49 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
जैसे कि शिव भक्तों को पता है कि सावन का महीना शुरू हो चुका है। इस पूरे माह में भगवान शिव की आराधना करने का विधान होता है। कहा जाता है जो इस महीने में महादेव की सच्चे मन से प्रार्थना करता है उसकी जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। तो अगर आप भी अपने जीवन में सुख-शांति चाहत हैं तो आगे हमारे द्वारा बताए गए मंत्र का इस सावन मं पूरी श्रद्धा से जाप करें। इससे लाइफ की सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं और समस्त कष्ट भी दूर होते हैं।

इतना तो सभी जानते ही हैं तमाम देवी-देवताओं में सबसे प्रमुख देवता भगवान शिव शंकर हैं, जो सभी का सदैव कल्याण करते हैं। शास्त्रों के अनुसार सावन मास में पूजा आराधना, मंत्र जप करने वाले जातक के भगवान शिव कष्टों का हरण कर लेते हैं।

ज्योतिष शास्क के अनुसार भगवान शिव की आराधना जितनी ही सरल उतनी ही फलदायी भी है। वैसे तो सावन का पूरा महीना ही बेहद खास होता है मगर सावन के सोमवार को भगवान शिव की विशेष पूजा का दिन होता है। कहा जाता है कि सावन मास के सोमवार की गई शिव पूजा कभी खाली नहीं जाती।

तो आइए जानते हैं घर परिवार एवं दाम्पत्य जीवन की समस्त बाधाओं को दूर करने के लिए सावन मास में किस मंत्र का जाप करना चाहिए-

सुबह-शाम इस रुद्र गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करें।
रुद्र गायत्री मंत्र-
।। ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात् ॥

 

Jyoti

Advertising