Shravan month: शिवलिंग पर चढ़ाएं ये सामान, हर इच्छा पूरी करेंगे भोलेनाथ

Wednesday, Jul 05, 2023 - 07:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sawan Month 2023: धार्मिक मान्यताओं अनुसार श्रावण मास में भगवान शिव का अभिषेक करना बहुत ही फलदायी होता है। इसीलिए सावन मास में लोग रुद्राभिषेक भी करवाते हैं। सोमवार को रखा जाने वाला व्रत सोमेश्वर कहलाता है। इसे आप दो तरह से समझ सकते हैं पहला अर्थ है चंद्रमा दूसरा होता है देव जिसे सोमदेव भी अपना देव मानते हैं यानी शिव...।

How to please chanderdev चंद्र देव को प्रसन्न करना
सोमवार को शिव जी की आराधना का अर्थ है चंद्र देव को प्रसन्न करना। सोमवार को शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सोमवार को शिवलिंग पर बेल पत्र अर्पित करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। कुछ लोग कहते हैं सोम में ॐ  है और भोले नाथ को ॐ स्वरूप माना जाता है। इसीलिए इस दिन उनकी पूजा-अर्चना से विशेष लाभ मिलता है।

पुराणों के अनुसार सोम का अर्थ है चंद्रमा और चंद्रमा शिव शंकर के शीश पर मुकुट रूप में अत्यंत सुशोभित होता है। माना जाता है कि क्षमा प्रार्थना के बाद भोले बाबा ने चंद्रमा को अपराधी होते हुए भी क्षमा कर अपने शीश पर स्थान दिया।

चंद्रमा मन का प्रतीक है जड़ मन को चेतनता से प्रकाशित करने वाला परमेश्वर ही है। मन की चेतनता को पकड़ कर हम परमात्मा तक पहुंच सकते हैं।


Sawan somvar upay
जल मंत्रों का उच्चारण करते हुए शिवलिंग पर जल चढ़ाने से हमारा स्वभाव शांत होता है।

केसर चढ़ाने से सुख एवं समृद्धि बढ़ती है। जीवन से दरिद्रता चली जाती है।

इत्र चढ़ाने से मन पवित्र एवं शुद्ध होता है। गलत काम करने से बचाव होता है।

दूध चढ़ाने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है, बीमारियां दूर होती हैं।

दही चढ़ाने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं।


चंदन चढ़ाने से हमारा व्यक्तित्व आकर्षक होता है। समाज में मान-सम्मान मिलता है।

घी अर्पित करने से हमारी शक्ति बढ़ती है।

शहद चढ़ाने से हमारी वाणी में मिठास आती है।

भांग औधड़ अविनाशी शिव को चढ़ाने से हमारी कमियां बुराइयां दूर होती हैं।

तुलसी कभी भूलकर न चढ़ाएं।

Niyati Bhandari

Advertising