Sawan Shiv Mandir Photography Tips : शिव मंदिर में परफेक्ट फोटो चाहिए तो अपनाएं ये आसान फोटोग्राफी टिप्स, हर फोटो लगेगी प्रोफेशनल और दिव्य

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2026 - 01:34 PM (IST)

Sawan Shiv Mandir Photography Tips : हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। सावन में शिव मंदिरों में लोगों की भारी भीड़ और रौनक देखने को मिलती है। हर तरफ शिवभक्तों का तांता, शिवलिंग पर चढ़ते बेलपत्र-गंगाजल, जगमगाते दीये और धूप-अगरबत्ती का धुआं मिलकर एक अलग ही अलौकिक माहौल बनाते हैं। लोग अक्सर किसी मंदिर में दर्शन करने जाते हैं, तो एक तस्वीर याद के लिए खिंचवा लेते हैं, ताकि उसे अपने सोशल मीडिया पर डाल सकें। अगर आप भी सावन के दौरान किसी शिव मंदिर क दर्शन करने जा रहे हैं और चाहते हैं कि आपके फोन या कैमरे से खींची गई तस्वीरें साधारण न लगे, बल्कि उनमें दिव्य और प्रोफेशनल टच आए। तो आइए जानते हैं आसान फोटोग्राफी टिप्स के बारे में-

Sawan Shiv Mandir Photography Tips

मंदिर के नियमों और मर्यादा का रखें पूरा ध्यान
सबसे पहले मंदिर में फोटो खिंचवाने से पहले मंदिर की मर्यादा, पवित्रता और श्रद्धालुओं की पूजा में किसी भी तरह की कोई रुकावट न आने दें। कई बड़े मंदिरों में गर्भ गृह की फोटो लेना मना होता है। सुरक्षा नियमों का हमेशा पालन करें। फ्लैश की तेज लाइट से शिवलिंग और मंदिर का प्राकृतिक माहौल खराब होता है और पूजा कर रहे लोगों को परेशानी भी होती है।

लाइट का सही खेल समझें
कई मंदिरों में रोशनी इतनी जायेदा होती है, कि वहां पर फोन की लाइट का इस्तेमाल नहीं जाना चाहिए। इसलिए मंदिर में फोटो खिंचवाते समय गर्भगृह में धीमी रोशनी ही रखें। मंदिर में जलने वाले दीयों की लौ और आरती की रोशनी का जितना हो सके उतना फायदा उठाएं। अगर गर्भगृह में अंधेरा या कम रोशनी है, तो अपने फोन का Night Mode या HDR Mode ऑन कर लें। इससे फोटो धुंधली नहीं आएगी।

Sawan Shiv Mandir Photography Tips

एंगल्स और कंपोजिशन पर ध्यान दें
सीधे सामने से फोटो खींचने के बजाय थोड़े अलग एंगल्स ट्राई करें। मंदिर के शिखर या भव्य द्वार की फोटो लेते समय कैमरे को नीचे से ऊपर की तरफ रखकर शॉट लें। इससे मंदिर की भव्यता और दिव्यता खुलकर सामने आती है। अगर आप शिवलिंग या आरती की फोटो ले रहे हैं, तो मुख्य विषय  को फ्रेम के बिल्कुल बीच में रखने के बजाय थोड़ा साइड में रखें। इससे फोटो अधिक आकर्षक और कलात्मक लगती है।

मूवमेंट्स और भावनाओं को कैद करें 
मंदिर में फोटो खिंचवाते समय हर उस छोटी-छोटी चीजों को कैप्चर करना चाहिए। जैसे- शंख बजाते हुए पुजारी, झूमते हुए शिवभक्त, हाथ जोड़कर ध्यान में लीन श्रद्धालु। ऐसे मोमेंट्स की फोटो लें या हवा में तैरता अगरबत्ती का धुआं और उसमें से छनकर आती रोशनी आपके फ्रेम में एक जादुई प्रभाव जोड़ती है।

Sawan Shiv Mandir Photography Tips

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News