Sawan Purnima Ke Upay: लक्ष्मी नारायण की कृपा पाने के लिए सावन पूर्णिमा पर करें यह उपाय

Thursday, Aug 31, 2023 - 10:23 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sawan Purnima Ke Upay: सावन पूर्णिमा सिद्धिदायक तिथि है। इस रोज सूर्य पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है। आज गायत्री माता का जन्मोत्सव उनकी जयंती के रुप में मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र में सावन पूर्णिमा का महत्व बताते हुए कुछ उपाय भी बताए गए हैं। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आइए जानते हैं कि सावन पूर्णिमा के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में-

By doing this remedy, there is an increase in wealth and prosperity इस उपाय को करने से धन व वैभव में होती है वृद्धि
सावन पूर्णिमा वाले दिन महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए उनकी मूर्ति या तस्वीर पर हल्दी लगीं 11 कौड़ियों को अर्पित करें। फिर पूरे विधि-विधान के साथ उनकी पूजा करें। अगले दिन सुबह उन कौड़ियों को लाल कपड़े से बांधकर घर की तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से धन-वैभव में वृद्धि होती है।  

Goddess Lakshmi's grace remains by doing this remedy इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी की बनी रहती है कृपा
सावन पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है इसलिए इस दिन भाई-बहन माता लक्ष्मी को इत्र, सुगंधित अगरबत्ती और लाल फूल अर्पित करें। फिर कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने के बाद घी के दीपक से आरती उतारें और फिर दोनों हाथ जोड़कर प्रार्थना करें। ऐसा करने से जीवन में सुख व समृद्धि का वास होता है और रिश्तों में प्रेम बना रहता है।            

                                                                                                                                                                                         

luck is awakened by doing this remedy इस उपाय को करने से भाग्य होता है जागृत
गायत्री मंत्र को सिद्ध करके जप करना बेहद शुभ फलदायी होता है। गायत्री मंत्र के आगे-पीछे क्लीं बीज मंत्र का तीन बार संपुट लगाकर 108 बार जप करें और घी का अखंड दीपक भी जलाएं। ऐसा करने से सोया भाग्य जागेगा और दुख, पाप, द्वेष, भय, शोक से मुक्ति मिलेगी।

Economic problems go away by doing this remedy इस उपाय को करने से आर्थिक समस्याएं होती हैं दूर
सावन पूर्णिमा के दिन पति-पत्नी चंद्रमा को कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर अर्घ्य दें और इस मंत्र का जाप करें

मंत्र: ॐ स्त्रां स्त्रीं स्त्रौं सः चन्द्रमसे नमः

इसके बाद हाथ जोड़कर प्रार्थना करें। ऐसा करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहती है। साथ ही इस उपाय से आर्थिक समस्याएं भी खत्म होती हैं।

Niyati Bhandari

Advertising