Sawan Month 2021: अनेक दुखों और तकलीफों को झेलने वाले करें ये जाप

Monday, Jul 26, 2021 - 06:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shravan month 2021: इस बार सावन महीने की शुरुआत 25 जुलाई को श्रावण व धनिष्ठा नक्षत्र में द्विपुष्कर योग में हो गई है। 25 जुलाई को सुबह 11:48 तक श्रावण नक्षत्र था और उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र हो गया। सावन की शुरुआत में देव गुरु बृहस्पति, शनि, राहु व केतु वक्री अवस्था में थे। चंद्रमा मकर राशि के उपरांत कुंभ राशि में गोचर कर गए हैं। सूर्य कर्क राशि में होंगे।


Sawan story: सावन माह से जुड़ी पौराणिक कथा के अनुसार, कहा जाता है कि देवताओं और असुरों में हुए संग्राम में समुद्र मंथन से निकले हलाहल विष को पीकर भगवान शिव ने सृष्टि की रक्षा की थी। तभी से यह मान्यता है कि सावन के महीने में शिव जी अपने भक्तों का कष्ट अति शीघ्र दूर कर देते हैं।

Sawan Ke Totke: यह ऐसा महीना है जिसमें गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, पंचाक्षर मंत्र आदि शिव मंत्रों का जाप करके हम अपने जीवन में पुण्य अर्जित कर सकते हैं और आंतरिक ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं। अनेक दुखों और तकलीफों को झेलने वाले अवश्य करें इन मंत्रों का जाप। इसी सावन महीने में स्त्रियां खासकर कुंवारी लड़कियां मनचाहा वर पाने के लिए भगवान शिव के निमित्त व्रत रखती हैं। इसी महीने सावन के झूले झूले जाते हैं। सावन के इसी महीने में कामिका एकादशी, ओणम, रक्षाबंधन, श्रावण पूर्णिमा, जन्माष्टमी, नाग पंचमी और हरियाली तीज जैसे महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाते हैं।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com

Niyati Bhandari

Advertising