Sawan 2023: 19 साल बाद 30 नहीं 59 दिन का होगा सावन का महीना

punjabkesari.in Monday, Jan 09, 2023 - 07:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Saawan 2023 start date and end date: अंग्रेजी नव वर्ष का मंगलमय आरंभ हो चुका है। 2023 का आगाज व्रत-त्योहार, पंचांग और ज्योतिषीय गणना के द्दष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहेगा। आपको जानकर हैरानी होगी की इस बार साल 2023 में हिंदू कैलेंडर 12 महीनों का न होकर 13 महीनों का रहेगा। वर्ष 2023 में अधिकमास के चलते ऐसा संभव हो पाया है। वैदिक पंचांग की गणना सौरमास और चंद्रमास के आधार पर की जाती है। एक चंद्रमास 354 दिनों का और सौरमास 365 दिवस तक रहता है। दोनों महीनों में 11 दिन का अंतराल होता है। तीसरे वर्ष 33 दिनों का अधिक मास बन जाता है। इसे मलमास और पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। 

PunjabKesari sawan

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Hindu shravan month 2023: वैदिक पंचांग की गणना में जिस महीने इन 33 दिनों का समायोजन होता है, उस माह में इनकी संख्या औसतन डबल हो जाती है। इस बार वर्ष 2023 में अधिकमास के दिनों का समायोजन भगवान शिव के प्रिय माह सावन में होगा। सावन का महीना 30 नहीं 59 दिन का होगा। सावन के महीने में 8 सावन सोमवार व्रत आएंगे। ये शुभ संयोग 19 वर्षों के बाद बना है। शिव भक्त भोले बाबा को प्रसन्न करने और पुण्य कमाने का अधिक लाभ प्राप्त कर पाएंगे।

Hindu Calendar 2023: साल 2023 में लगभग सभी व्रत और त्योहार 15 से 20 दिनों के लिए आगे बढ़ गए हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार साल 2023 में शनि, गुरु और राहु-केतु ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होगा। शादी-विवाह के कुल 67 शुभ मुहूर्त रहेंगे। दो-दो सूर्य और चंद्र ग्रहण भी आएंगे।

Adhik maas 2023: इस वर्ष 2023 में सावन माह 4 जुलाई से आरंभ होकर 31 अगस्त तक रहेगा। सावन के महीने में 59 दिन रहेंगे। 18 जुलाई से लेकर 16 अगस्त तक सावन अधिकमास रहेगा।

PunjabKesari sawan

Sawan Somvar Vrat 2023 इन तिथियों पर पड़ेंगे सावन सोमवार व्रत
सावन का पहला सोमवार:
10 जुलाई
सावन का दूसरा सोमवार: 17 जुलाई
सावन का तीसरा सोमवार: 24 जुलाई
सावन का चौथा सोमवार:  31 जुलाई
सावन का पांचवा सोमवार: 07 अगस्त 
सावन का छठा सोमवार:14 अगस्त
सावन का सातवां सोमवार: 21 अगस्त
सावन का आठवां सोमवार: 28 अगस्त

PunjabKesari sawan

Surya and Chandra grahan in 2023 सूर्य और चंद्र ग्रहण 
सूर्य ग्रहण-
20 अप्रैल और 14 अक्तूबर 
चंद्र ग्रहण- 5 मई और 28 अक्तूबर 

Shubh yog in astrology शुभ योग 
3 गुरु पुष्य योग आएंगे 30 मार्च, 27 अप्रैल और 25 मई
3 रवि पुष्य योग आएंगे 08 जनवरी,10 सितंबर और 5 नवंबर

Vivah Muhurat 2023 विवाह के शुभ मुहूर्त 
हिन्दू पंचांग के अनुसार वर्ष 2023 में विवाह के 59 शुभ मुहूर्त रहेंगे- 
जनवरी - 15, 16, 18, 19, 25, 26, 27, 30, 31
फरवरी - 6, 7, 8, 9 10, 12, 13, 14, 15, 17, 22 23, 28
मई- 4, 6, 8, 9, 10, 11, 15, 16, 20, 21, 22, 27, 29, 30
जून- 1, 3, 5, 6, 7, 11, 12, 23, 24, 26, 27
नवंबर - 23, 24, 27, 28, 29
दिसंबर- 5, 6, 7 8, 9, 11, 15

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News