Astrology: 35 दिन अस्त रहने के बाद, जल्द उदय होने वाले हैं शनि !

Wednesday, Feb 03, 2021 - 07:37 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

What is Shani in Hindu astrology: हमारे ज्योतिष में और नवग्रहों में सूर्य भगवान के पुत्र शनि देव को एक प्रमुख स्थान हासिल है। इन्हें न्याय का देवता और कर्म का कारक माना गया है। ऐसा माना जाता है कि शनि देव जिस पर प्रसन्न हो जाएं, उसे रंक से राजा बना देते हैं और जिन पर उनकी क्रूर दृष्टि पड़ती है, उस व्यक्ति की मुसीबतें बढ़ जाती हैं। ऐसा भी माना जाता है कि हमारे इसी जीवन में शनि हमारे कर्मों के मुताबिक हमें फल देते हैं।

What does Shani mean: वैदिक ज्‍योतिष में शनि को सबसे मंद गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है और यह एक राशि में अढ़ाई साल तक रहते हैं। अभी शनि मकर राशि में हैं और वर्ष 2021 में भी मकर राशि में ही रहने वाले हैं।

Shani Honge Uday 2021: शनि नए साल के पहले सप्‍ताह में ही 7 जनवरी को शाम 5 बजकर 40 मिनट पर अस्‍त हो गए थे और 22 जनवरी को उन्होंने अपना नक्षत्र भी बदल लिया था । 35 दिन तक अस्त रहने के बाद शनि देव अब 10 फरवरी 2021 बुधवार को रात्रि 1.32 बजे उदय होने जा रहे हैं।

Shani Tara Asta: शनि के अस्त होने का अर्थ होता है कि वह सूर्य से 15 अंश से भी कम की दूरी पर आ जाते हैं। कोई भी ग्रह तब सूर्य के निकट आ जाता है तो वह सूर्य की प्रकाश के कारण आकाश मंडल में दिखाई नहीं देता तो उसे अस्त होना कहा जाता है।

Saturn Uday in Capricorn: ज्योतिष में शन‍ि का अस्‍त होना व उदय होना बेहद खास माना जाता है। यह प्रकृति में भी बड़े-बड़े बदलाव लेकर आता है। देश-दुनिया में भी  बदलाव देखने को मिलते हैं और सभी राशियों को भी नफा-नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। 10 फरवरी को उदय होने के बाद शनिदेव पलटी मारेंगे और 23 मई से 11 अक्टूबर तक 141 दिन शनि मकर राशि में ही वक्री रहेंगे। वक्री यानी पृथ्वी से इस तरह दिखेंगे, जैसे वह बहुत ही धीमे या पीछे की ओर चल रहे हों । शनि ग्रह का व्रकी होना ज्योतिष शास्त्र में शुभ नहीं माना जाता है। शनि जब वक्री होते हैं तो शुभ फल नहीं देते हैं।

Shani Tara uday: शनि 10 फरवरी को उदय हो रहे हैं तो उनके उदय होने का अर्थ है कि उनका प्रभाव और बढ़ जाएगा । शनि  के उदय होने से  5 राशियों - मेष , मिथुन,  कन्या , मकर और मीन राशि वालों को अच्छे फल मिलेंगे। इनके सोचे हुए कार्य सिरे चढ़ जाएंगे ।

Shani uday effect on zodiac signs: 4 राशियों - तुला, वृश्चिक, धनु व कुम्भ वालों को थोड़ा संभल कर रहना होगा । अपने स्वास्थ्य और मान-सम्मान पक्ष का ख्याल रखना होगा। जबकि वृषभ राशि , कर्क राशि व सिंह राशि वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। इनके लिए कोई लाभ या हानि के योग नहीं बनेंगे।

Shani ka upay: शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अगर हम पहले से ही शनि देव के उपाय करेंगे। दशरथ कृत शनि स्त्रोत व हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे और निर्धन गरीब असहाय व्यक्तियों की मदद करेंगे तथा अनैतिक कर्मों से दूर रहेंगे तो हमें काफी राहत मिलेगी।

गुरमीत बेदी  
gurmitbedi@gmail.com

Niyati Bhandari

Advertising