Saturn Transit: 921 दिन के लिए तांबे के पाए में शनि, मकर राशि वालों की अब चमकेगी किस्मत

punjabkesari.in Saturday, Sep 28, 2024 - 09:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Saturn Transit 2025: अगले साल 29 मार्च 2025 को शनिदेव गोचर करेंगे मीन राशि में। मीन राशि में शनिदेव का गोचर रहेगा 23 फरवरी 2028 तक। ये लगभग 1061 दिन का पीरियड है जब शनिदेव मीन राशि में गोचर करेंगे। इसी बीच 2027 में एक ऐसा समय आएगा जब शनिदेव वक्री अवस्था में चलते हुए। 3 जून 2027 को दोबारा कुंभ राशि में आ जाएंगे 20 अक्टूबर 2027 तक यहीं पर रहेंगे। फिर मार्गी होने के बाद आगे चलेंगे और लगभग यह 921 दिन का समय है। जब मीन राशि में ही शनिदेव गोचर करेंगे तो इस गोचर के दौरान शनिदेव के क्या फल मिलेंगे। आज बात करेंगे मकर राशि के जातकों के लिए शनिदेव क्या फायदा लेकर आएंगे- 

मकर राशि के जातकों के लिए आपके ऊपर शनि की साढ़े साती चल रही है। यह आखिरी फेस है जब शनि आपके 12वें भाव में चंद्रमा के ऊपर से और चंद्रमा के एक घर आगे चलते हैं तो इसको साढ़े साती कहा जाता है। यह साढ़े साल की होती है जैसी मकर राशि के ऊपर चल रही है। इस अवधि में सामान्य तौर पर शारीरिक मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है क्योंकि शनि इन तीन भावों से गोचर करते हुए पांचवें भाव को छोड़कर सारे भावों को कुंडली को प्रभावित कर जाते हैं। कुंडली में शनि जब चौथे भाव में गुजरते हैं आपके चंद्रमा से तो उसको शनि की चौथी ढैया बोला जाता है।  यह शनि का एक तरीका यह होता है फल करने का एक तरीका यह होता है।  मकर राशि से शनि तीसरे आ जाएंगे तो मकर राशि के ऊपर तांबे का पाया चलेगा। तांबे का ये चार्ट 25 मार्च 29 मार्च 2025  के 11 बजे के आसपास शनि चेंज होंगे। मकर राशि के ऊपर  चांदी का तांबे का पाया चलेगा। अब साढ़ेसाती खत्म हो गई इसके अलावा शनि तीसरे का गोचर अच्छा होता है। एक तो तीसरे का गोचर अच्छा हो गया ऊपर से तांबे के पाय में आ गए तो सोने पर सुहागा हो गया। मकर राशि के जातकों के लिए अब शनि दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, यह धन का भाव होता है। ये दोनों भावों का स्वामी जब तांबे के पाय में आकर तीसरे भाव में अच्छे गोचर में आ जाएंगे तो आपके लिए डेफिनेटली अच्छे फल करेंगे। सबसे पहले तो आपका पराक्रम बढ़ा देंगे, शनि जिस भाव में जाते हैं उस भाव से संबंधित फल अच्छे हो जाते हैं। तो तीसरा भाव आपके पराक्रम का भाव होता है। यहां पर शनि आपको आपके कॉन्फिडेंस में वृद्धि लाने का काम करेंगे। आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको थोड़ा सा कॉन्फिडेंस ज्यादा आएगा। इसके अलावा शनि चूंकि दूसरे भाव के स्वामी हैं। दूसरा भाव कुटुंब का भाव है। जो काम आपने किया है पिछले दो-तीन साल में या जो स्ट्रगल आपने किया है उसका फल सही मिलने का समय अब आ गया है। शनि तीसरे भाव में आएंगे और यहां पर तांबे के पाए में बहुत अच्छे रिजल्ट करेंगे यानी कि जो पेड़ आपने लगाया था उस परे फल होने का समय अब आ गया है।

दूसरा भाव कुटुंब का भाव है। कुटुंब पक्ष से आपको अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती हैं। धन में निश्चित तौर पर वृद्धि करने का काम यहां पर शनि करेंगे क्योंकि यहां यहां पर शनि धन भाव से दूसरे हैं, लगन से तीसरे हैं यानी कि राशि से तीसरे हैं। आपको धन में वृद्धि करवाएंगे, कॉन्फिडेंस आपका ज्यादा होगा। कुटुंब पक्ष से अच्छी खबर आएगी। मानसिक परेशानी थी वो नहीं होगी। यहां पर मदर की लिए हेल्थ को लेकर जिनको चिंता हो रही थी उनके लिए ये राहत डेफिनेटली हो जाएगी। यहां पर शनि चूंकि जब दशम में बैठते हैं तो वो आय स्थान को प्रभावित कर देते हैं। आय स्थान से दृष्टि हट जाएगी डेफिनेटली आय में भी आपकी वृद्धि होगी क्योंकि धन में वृद्धि होने जा रही है। निश्चित तौर पर आय में वृद्धि होगी तो धन आपका बढ़ेगा। निश्चित तौर पर आपका धन बढ़ना शुरू हो जाएगा, कोई सडन प्रॉफिट आपको हो सकता है। यहां पर अष्टम भाव के ऊपर शनि की दृष्टि है। यहां पर वक्री से मार्गी हो जाएंगे 15 नवंबर को शनि और इस भाव को जोब दृष्टि देंगे तो आपको सडन प्रॉफिट भी हो सकता है। कहीं न कहीं तो बहुत सारी चीजें हैं जो नेगेटिव चल रही थी आगे जाकर पॉजिटिव हो जाएंगी। 

921 दिन का ऐसा समय है शनि जब आपके लिए अच्छा फल करेंगे। यह गोचर होगा आपका 29 मार्च 2025 से लेकर 23 फरवरी 2028 तक यह शनि का गोचर का समय है लेकिन 27 में यानी कि 2027 में 3 जून को शनि वक्री अवस्था में चलते हुए दोबारा कुंभ राशि में आएंगे। 20 अक्टूबर को आगे जाएंगे 20 अक्टूबर को जो आगे जाना है यह लगभग 140 दिन का समय है और 140 दिन का यह समय निकाल दिया जाए तो राशि में जो 1061 दिन का गोचर है। आपके लिए तांबे के पाए में शनि रहेंगे तो निश्चित तौर पर बहुत अच्छा फल करेंगे।

ओम शनि शनिश्चराय नमः का जाप करें।

कोई बिजनेस रन कर रहे हैं आपके पास बहुत सारे काम लोग काम करते होंगे। जो आपसे जूनियर है उनके साथ थोड़ा सा रिस्पेक्टफुली पेश आइए। उनको पॉजिटिव सरप्राइज देते रहिए उससे शनि के रिजल्ट आपको डेफिनेटली अच्छे मिलते हैं।

आपाहिज आश्रम में दान कर सकते हैं लेकिन शाम के समय अपना नाम लेकर अपना गोत्र लेकर उस दिन का नक्षत्र बोलकर वार बोलकर और जिस मकसद से आप दान कर रहे हैं उस मकसद को बोलकर वो दान करिए

काली उड़द की दाल का दान करें।

शनि शिला पर सरसों का तेल अर्पित करें। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News