Saturn transit 2023 predictions: साल 2023 में शनि खोलेंगे कई राशियों की किस्‍मत के द्वार !

Thursday, Dec 15, 2022 - 08:37 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Saturn transit 2023: शनि देव को हमारे ज्योतिष और नवग्रहों में एक प्रमुख स्थान हासिल है। इन्हें न्याय का देवता और कर्म का कारक माना गया है। ऐसा माना जाता है कि शनि देव जिस पर प्रसन्न हो जाएं, उसे रंक से राजा बना देते हैं और जिन पर उनकी क्रूर दृष्टि पड़ती है, उस व्यक्ति की मुसीबतें बढ़ जाती हैं। ऐसा भी माना जाता है कि हमारे इसी जीवन में शनि हमारे कर्मों के मुताबिक हमें फल देते हैं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वैदिक ज्‍योतिष में शनि को सबसे मंद गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है और यह एक राशि में अढ़ाई साल तक रहते हैं। यही कारण है कि शनि का प्रभाव व्यक्ति पर अधिक समय तक रहता है।    

न्‍याय के देवता शनि साल 2023 की शुरुआत में ही स्‍वराशि कुंभ में गोचर करने जा रहे हैं। शनि गोचर से शश पंच महापुरुष राजयोग बनेगा, जिसे ज्‍योतिष में बेहद शुभ और ताकतवर राजयोग माना गया है। 17 जनवरी मंगलवार की शाम को शनिदेव अपनी मकर राशि से निकलकर अपनी दूसरी राशि  कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर वह 29 मार्च 2025 तक विराजमान रहेंगे। 30 साल बाद शनि का अपनी ही राशि कुंभ में राशि परिवर्तन सभी 12 राशि वाले जातकों के जीवन पर बड़ा असर डालेगा। वहीं कई राशि वालों की तो किस्‍मत ही बदल सकती है।

इस समय मकर राशि, कुंभ राशि और धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। शनि जब 17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में आएंगे तो कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा और धनु राशि साढ़ेसाती से मुक्त हो जाएगी। इसी तरह मीन राशि पर साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी और मिथुन का तुला राशि के शनि की ढैया से मुक्त होने के बाद कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि की ढैया शुरू हो जाएगी।


Saturn transit 2023 effects: आइए जानें, शनि के राशि परिवर्तन के बाद बनने वाले सबसे पावरफुल राजयोग से किन राशियों को फायदा होगा।


पहली भाग्यशाली राशि मेष राशि है
मेष राशि:
शनि गोचर से बन रहा शश राजयोग मेष राशि वालों को बहुत लाभ कराएगा। किस्‍मत का पूरा साथ मिलेगा, आय बढ़ेगी। कामकाज में तरक्‍की मिलेगी। सेहत भी अच्‍छी रहेगी, अचानक धन लाभ होगा।

वृषभ राशि: शनि का राशि परिवर्तन वृषभ राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहेगा क्‍योंकि शनि और वृषभ राशि के स्‍वामी शुक्र मित्र ग्रह हैं। शनि की कृपा से इस राशि के जातकों को हर काम में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्‍की, धन लाभ और विवाह के योग बनेंगे।

कन्या राशि: शनि के गोचर से बन रहा शश राजयोग कन्‍या राशि वालों के जीवन में कई तरह से लाभ देगा। विवादों, कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। तनाव दूर होगा। काम बनेंगे। जीवन में खुशियां दस्‍तक देंगी।

मकर राशि: शनि मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और मकर राशि के स्‍वामी शनि ही हैं। लिहाजा शनि गोचर मकर राशि वालों को करियर में बड़ी सफलता देकर जाएंगे। नई नौकरी मिलने, प्रमोशन, इंक्रीमेंट मिलने के योग बनेंगे। व्‍यापारियों को बड़ा मुनाफा होगा।

कुंभ राशि: शनि स्‍वराशि कुंभ में ही प्रवेश करके शश राजयोग बनाएंगे, जिसका सबसे बड़ा लाभ इसी राशि वालों को मिल सकता है।हर काम किस्‍मत की मदद से पूरा होगा। सारे पुराने विवाद निपट जाएंगे। साझेदारी में काम करने वाले जबरदस्‍त सफलता पाएंगे।

गुरमीत बेदी
9418033344

Niyati Bhandari

Advertising