Saturn Mercury Transit 2025: शनि और बुध बदल रहे हैं चाल, इन राशियों का रहेगा Golden Time
punjabkesari.in Wednesday, Oct 01, 2025 - 06:29 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Saturn Mercury Transit 2025: शनि और बुध की चाल में बहुत बड़ा बदलाव 3 अक्टूबर से होने जा रहा है। 3 अक्टूबर को शनि देव अपना नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं और बुध राशि परिवर्तन कर रहे हैं। शनि और बुध दोनों मित्र ग्रह हैं और जब भी इनकी चाल में बदलाव होता है तो ज्योतिष की दुनिया में काफी बड़ी हलचल होती है। इस बार शनि और बुध की चाल चार राशियों के लिए खुशियों का पैगाम लेकर आ रही है। शनि इन राशियों के किस्मत के दरवाजे खोलेंगे और बुध ग्रह इन राशियों की तिजोरी भर देंगे। शनि और बुध की इस चाल का रहस्य क्या है, कौन सी राशियां भाग्यशाली रहने वाली हैं, जानते हैं-
3 अक्टूबर से लेकर 28 नवंबर तक शनि देव एक खास नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र। यह नक्षत्र देवगुरु बृहस्पति का नक्षत्र है और बृहस्पति को अध्यात्म का कारक माना जाता है। जबकि शनि कर्मों के फल देने वाले देवता हैं। शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन करके देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र में आने से कर्म और भाग्य का मेल होगा।
यह नक्षत्र आध्यात्मिक उन्नति, दूरदृष्टि और रहस्यमयी शक्तियों का प्रतिनिधित्व करता है। जब शनि इस नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो उनका प्रभाव अधिक गहराई वाला और स्थायी होता है।
3 अक्टूबर को ही ग्रहों के राजकुमार बुद्ध अपने मित्र शुक्र की तुला राशि में आ जाएंगे। बुद्ध का यह परिवर्तन भी बहुत शानदार रहने वाला है। बुध तुला राशि में आकर जब 9 अक्टूबर को शुक्र के साथ बैठेंगे तो लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा और उसके बाद 17 अक्टूबर को बुद्ध का मिलन जब सूर्य के साथ होगा तो बुध आदित्य राजयोग बनेगा यानी बुध और शनि अब कमाल करने वाले हैं। कई लोगों की लाइफ में करिश्मा करने वाले हैं। गजब की कामयाबी देने वाले हैं और भाग्यशाली राशियों के बारे में जाते हैं, जिनमें पहले राशि मिथुन राशि है। जो बुद्ध की अपनी राशि है और जिसमें अभी देवगुरु बृहस्पति गोचर कर रहे हैं।
मिथुन- शनि और बुध की कृपा से मिथुन राशि वालों की नौकरी में बड़ा बदलाव हो सकता है, प्रमोशन या नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपका प्रभाव बढ़ेगा और आपका नाम का डंका बजेगा। व्यवसाय में साझेदारी से लाभ होगा। विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो राहत मिलेगी और पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिलने वाला है। प्रेम और रोमांस के मौके भी मिलने वाले हैं और लव लाइफ भी बेहतर होती जाएगी। पारिवारिक जीवन में भी खुशियां दस्तक देंगी। इनकम के नए साधन भी बनेंगे।
कन्या- दूसरी भाग्यशाली राशि कन्या राशि है। यह राशि बुध की उच्च राशि है और शनि की मित्र राशि है। कन्या राशि वालों को कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। आपके शत्रु आपके आगे टिक नहीं पाएंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके कॉन्फिडेंस लेवल में बढ़ोतरी होगी। कोर्ट केस या कानूनी मामले आपके पक्ष में जा सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक शांति मिलेगी। लव लाइफ बेहतर होगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा और इनकम के नए साधन भी बनेंगे। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। प्रमोशन या इंक्रीमेंट का योग भी बनेगा।
तुला- तीसरी भाग्यशाली राशि तुला राशि है और शनि की यह उच्च राशि है। तुला राशि वालों के अटके हुए काम अब रफ्तार पकड़ने लगेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लव लाइफ बेहतर होगी। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको बहुत बड़ी राहत मिलेगी। प्रमोशन का योग भी बनेगा और इनकम के साधन भी बनेंगे। अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं और लंबी अवधि की कोई बड़ी इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं। बुद्ध के गोचर से आपकी कम्युनिकेशन स्किल निखार करके सामने आएगी क्योंकि बुध तुला राशि में ही आ रहे हैं और बाद में शुक्र भी इसी राशि में आकर तुला राशि वालों को डबल बेनिफिट देने वाले हैं।
मकर- चौथी भाग्यशाली राशि मकर राशि है। शनि आपके स्वामी ग्रह हैं और अब वे आपके दूसरे भाव को सक्रिय कर रहे हैं, जो धन, वाणी और कुटुंब का कारक होता है। इस समय आर्थिक दृष्टि से बहुत अच्छा समय है। निवेश से लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन के संकेत हैं।
जो लोग राजनीति या प्रशासन में हैं, उन्हें विशेष लाभ हो सकता है। विदेश से भी अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है और अगर आप स्टूडेंट हैं तो कॉम्पिटेटिव एक्जाम में आपको सफलता मिलने के योग बनते जाएंगे। आपके रास्ते में आ रही बाधाएं अब शनि देव दूर करते चले जाएंगे और बुध ग्रह आपके लिए इनकम के नए दरवाजे खोलेंगे।
गुरमीत बेदी
9418033344