Nav Samvatsar 2079: हिंदू नव वर्ष पर शनि की चाल क्या डालेगी आप पर प्रभाव

Friday, Apr 01, 2022 - 08:37 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Hindu new year samvat 2079 prediction: संवत्  2079 का आरंभ 2 अप्रैल, 2022 से हो रहा है। इस दिन से चैत्र नवरात्र भी आरंभ हो रही हैं। जो 10 अप्रैल, रविवार को रामनवमी पर समाप्त होंगे। सुबह 8:30 पर वैधृति नामक अशुभ योग शुरु होगा। अत: इससे पहले ही घटस्थापन,अखंड ज्योति प्रज्जवलन, देवी पूजा और नए साल की पूजा करना उत्तम रहेगा। इस साल के राजा शनि और मंत्री गुरु होंगे। द्वादश राशियों पर शनि के शुभाशुभ प्रभाव पड़ेंगे। जो इस प्रकार रहेंगे- 

मेष- अकस्मात लाभ मिलेगा। व्यावसायिक उन्नति के योग हैं। ज्यादाद में लाभ की संभवना है। वर्ष उपरांत मेहनत करनी पड़ेगी।

वृष- धन लाभ के अनेक मौके मिलेंगे। शनि की ढैय्या यात्रा भी करवाएगी। परिजनों से मतभेद हो सकते हैं। कुल मिलाकर समय मिलाजुला रहेगा। 

मिथुन- व्यावसायिक स्थिती में परेशानी आएगी। धन का पक्ष मंदा रह सकता है। वर्ष उपरांत खर्चों में इजाफा होगा। पार्टनरशिप और जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की संभावना है।

कर्क- वर्ष बहुत उन्नति दायक रहेगा। कानूनी मामलों में अर्चने आ सकती हैं। नौकरी में पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। व्यावसायिक सफलता के योग हैं।

सिंह- समय चिंताजनक रहेगा। प्रेम संबंधों में तकरार हो सकती है। आय में वृद्धि के योग हैं। संतान पक्ष को कष्ट हो सकता है।

कन्या- शनि की ढैय्या शुभ फल देगी। चल रही बाधाएं समाप्त होंगी मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। 

तुला- पराक्रम में वृद्धि होगी। आर्थिक रूप से कुछ परेशान रह सकते हैं। आय के वनस्पति व्यय में बढ़ोतरी होगी। भाईयों के साथ में संबंध बिगड़ सकते हैं।

वृश्चिक- आकस्मात लाभ मिलने के योग हैं। नए कार्य करने के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिती अच्छी रहेगी। अपना घर बनाने का सपना पूरा हो सकता है।

धनु- मानसिक अस्थिरता रहेगी। सेहत में समस्याएं आ सकती हैं। साढ़ेसाती का प्रभाव मानसिक रूप से परेशानी में डाल सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिरता रहेगी।

मकर- हर काम में रूकावट आएगी। ज्यादाद संबंधित मामलों में खर्चा बढ़ेगा। शत्रु परेशान करेंगे। भाग्य मंदा पड़ेगा। 

कुंभ- नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। आय वृद्धि के योग बन रहे हैं। सेहत के मामले में समस्याएं आ सकती हैं। सड़क दुर्घटना के योग हैं।

मीन- कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन के तालमेल में कमी रहेगी। पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। हस्पताल के खर्चें बढ़ सकते हैं।

Niyati Bhandari

Advertising