Saturday Special: महंगे उपायों से नहीं बल्कि इस आरती से शनिदेव दूर करेंगे हर दुःख

punjabkesari.in Saturday, Jan 20, 2024 - 07:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Saturday Special: शनिवार के दिन विधिपूर्वक शनि देव की पूजा करने से भक्तों के जीवन से दुःख दूर हो जाते हैं। न्याय के देवता शनि व्यक्ति के कर्मों का लेखा-जोखा हमेशा अपने पास रखते हैं और उसी के हिसाब से फल देते हैं। शनि देव का रंग-रूप और कठोर व्यवहार देखकर ज्यादातर लोग उनसे डर जाते हैं लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। छाया नन्दन के अनुसार जो जैसा कर्म करता है, वो वैसा ही फल पाता है। ऐसे में भक्त सूर्य पुत्र को खुश करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते। कई लोग महंगे-महंगे उपायों के द्वारा उन्हें खुश करने की कोशिश करते हैं लेकिन आज हम आपको बताएंगे एक ऐसा सरल उपाय, जिसे कोई भी कर सकता है। बात करेंगे शनि देव की आरती के बारे में।

आज का पंचांग- 20 जनवरी, 2024

आज का राशिफल 20 जनवरी, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (20th January): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 20 जनवरी- इस दिल की बातों में जो आते हैं वो भी दीवाने हो जाते हैं

Ram Mandir Pran Pratishtha: जानें, 22 जनवरी के दिन क्यों रखी गई श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा

Saturday Special: महंगे उपायों से नहीं बल्कि इस आरती से शनिदेव दूर करेंगे हर दुःख

Maa Kali Ke Upay: मां काली से जुड़े चमत्कारी उपाय दिलाएंगे हर परेशानी से छुटकारा

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Vastu tips for Ram Darbar: घर की इस दिशा में लगाएं राम दरबार की तस्वीर, परिवार में बढ़ेगा प्यार

Budh Gochar 2024: शनि की राशि में बुध करेंगे गोचर, इन राशियों को करियर और कारोबार में मिलेगा बेतहाशा लाभ 

PunjabKesari Shani Dev Aarti

Benefits of reading Shani Dev's Aarti शनि देव की आरती पढ़ने के फायदे
शनि देव के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए आरती ही सबसे आसान उपाय है। प्रत्येक शनिवार पूजा के बाद इनकी आरती पढ़ने से घर में सुख-समृद्धि आती है और कभी भी धन की कमी नहीं देखनी पड़ती। मान्यता है कि जो व्यक्ति ये आरती पढ़ता है उसके ऊपर शनि देव की किसी भी दशा का बुरा असर नहीं पड़ता। शनि देव की आरती करते समय सरसों के तेल के दीपक में काले तिल डाल लेने चाहिए।

PunjabKesari Shani Dev Aarti
Shani Dev Aarti शनि देव की आरती

जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी।
सूर्य पुत्र प्रभु छाया महतारी॥
जय जय श्री शनि देव....

श्याम अंग वक्र-दृ‍ष्टि चतुर्भुजा धारी।
नी लाम्बर धार नाथ गज की असवारी॥
जय जय श्री शनि देव....

क्रीट मुकुट शीश राजित दिपत है लिलारी।
मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी॥
जय जय श्री शनि देव....

मोदक मिष्ठान पान चढ़त हैं सुपारी।
लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी॥
जय जय श्री शनि देव....

देव दनुज ऋषि मुनि सुमिरत नर नारी।
विश्वनाथ धरत ध्यान शरण हैं तुम्हारी॥
जय जय श्री शनि देव भक्तन हितकारी।।

इसके अलावा शनि देव के इन मंत्रों का भी जाप किया जा सकता है-
Shani Dev Mantra शनि देव मंत्र:  ॐ शं शनैश्चराय नमः॥

ॐ नीलांजन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।
छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्॥

ॐ काकध्वजाय विद्महे,
खड्गहस्ताय धीमहि, तन्नो मन्दः प्रचोदयात्॥

PunjabKesari Shani Dev Aarti


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News